फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिनी कश्मीर' के नाम से मशहूर है भारत की ये जगह, खूबसूरती में जरा भी कम नहीं

Sun, 13 Sep 2020 12:19 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मिनी कश्मीर कहे जाने वाले पिथौरागढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Mini Kashmir Pithoragarh
भारत के मिनी कश्मीर कहे जाने वाले पिथौरागढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा मन को मोह लेने वाला है। यह उत्तराखंड का हिल स्टेशन है। यहां पर जिंदगी की भागदौड़ से दूर आप प्रकृति की गोद में सुकून भरा वक्त गुजार सकते हैं। यहां का ठंडा मौसम शहर की उमस भरी गर्मी से सूकुन दिलाता है। यहां पहाड़ों के अलावा कई और जगहें भी हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने और प्रकृति की गोद में कुछ दिन शांति से बिताने के लिए ये एक अच्छी जगह है। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 4
मिनी कश्मीर कहे जाने वाले पिथौरागढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Mini Kashmir Pithoragarh
पिथौरागढ़ को ऐसे ही छोटा कश्मीर नहीं कहा जाता है, यहां की खूबसूरती किसी मामले में कम नहीं है। यहां पर आकर आपको कश्मीर की तरह ही हरी-भरी वादियों का सुकून, झीलें और ठंडी हवाओं के झोंके एक अलग ही तरह का सुकून पहुंचाते हैं। यहां की झीलें और पहाड़ी, घुमावदार रास्ते मन को मोह लेते हैं। यहां के नजारे देखकर यहीं बस जाने का मन करता है। यहां की ठंडी हवाओं में हरी घास पर चलने का मजा ही कुछ और है। इससे आपको एक ताजगी का अहसास होता है।
विज्ञापन

3 of 4
पिथौरागढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Mini Kashmir Pithoragarh
यहां पर आप रिवर राफ्टिंग, स्कीइंग और हैं ग्लाइडिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर जोलिंगकॉंग और अंछेरीताल झील दो झीले बहुत प्रसिद्ध हैं। यहां से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर  टनकपुर में  मां पूर्णागिरी का मंदिर है। टनकपुर से आप गाड़ी से ऊपर जा सकते हैं या पैदल चढ़ाई भी कर सकते हैं। मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं। ठहरने के लिए रास्ते में व्यवस्था रहती है जो बजट के हिसाब से बहुत सस्ती है।
विज्ञापन

4 of 4
पिथौरागढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : Facebook/Shalu Kanyal
दिल्ली से इस जगह की दूरी लगभग 496 किलोमीटर पड़ती है। यहां पर ठहरने की भी सुविधा आराम से मिल जाती है। यहां जाने के लिए नियमित बसे चलती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें