फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पैसों में भी इन खूबसूरत जगहों पर पार्टनर के साथ बिता सकते हैं रोमांटिक टाइम

Sat, 12 Sep 2020 10:06 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बहुत दिन हो गए पार्टनर के साथ कहीं घूमे नहीं हैं? अकेले पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर टाइम बिताना चाहते हैं या फिर कई दिनों से पार्टनर के साथ छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, जेब साथ नहीं दे रही है। बजट की परेशानी है तो कोई बात नहीं, कहीं बाहर जाने की बजाय भारत में ही बहुत खूबसूरत जगह हैं, जो कपल्स के लिए एक यादगार टाइम बिताने के लिए बहुत अच्छी हैं और आपके बजट में भी आ जाएंगी। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
उत्तराखंड एक ऐसी जगह है जहां पर चारों तरफ खूबसूरत वादियां और पहाड़ों की सुंदरता है, यहां पर आप कम बजट में अच्छा टाइम बिता सकते हैं। उत्तराखंड का ऋषिकेश घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। आप चाहें तो ऋषिकेश में बोटिंग और राफ्टिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां का प्राकृतिक वातावरण मन को मोह लेता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
केरल का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
केरल भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां पर नारियल के पेड़ और हरियाली की बात ही अलग है। यहां के ट्री हाउस पार्टनर के साथ टाइम बिताने के लिए एक अच्छी जगह है। केरल में आप अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, जिसके लिए आपको ज्यादा बजट की जरुरत भी नहीं है।
 

4 of 5
कसोल का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
हिमाचल प्रदेश का कसोल एक छोटा सा बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर आबादी भी बहुत कम हैं। यहां पर आपको हर सुविधा मिलेगी। नेटवर्क की भी कोई प्राब्लम नहीं होती है। अगर आप पार्टनरके साथ एक अच्छा टाइम बिताना चाहते हैं तो ये जगह बहुत अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई का जुहू बीच - फोटो : Pixabay
अगर आप मुंबई में रहते हैं तो आप इस मामले में खुशनसीब हैं, क्योंकि मुंबई एक ऐसा शहर है, जहां पर कई रोमांटिक और खूबसूरत जगहे हैं। वहां जाकर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, लेकिन अगर आप मुंबई में नहीं भी रहते हैं तो आपको बजट की ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होगी। यहां के जुहू बीच पर आप समुद्र की लहरों को देख सकते हैं और पार्टनर के साथ बीच में एक अच्छा टाइम बिता सकते हैं। मुंबई में और भी कई अच्छी जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें