फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली जा रहे हैं तो आसपास की ये शानदार जगहें घूमना न भूलें, यादगार बन जाएगा टूर

Thu, 23 Jan 2020 07:00 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tourist - फोटो : Pixabay
सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू और मनाली का रुख करते हैं। हिमाचल की खूबसूरत वादियों में घूमने का अलग ही मजा होता है, लेकिन इसके आसपास भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां घूमने का शानदार अनुभव होता है। अक्सर मनाली जाने वाले लोग इन जगहों की सैर नहीं कर पाते। अगर आप मनाली जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं, आपको एहसास होगा कि आप यहां पहले क्यों नहीं आएं? हम बता रहे हैं कौन सी हैं वो जगहें:
विज्ञापन

2 of 5
वशिष्ठ
मनाली से केवल 19 किमी दूर बना है छोटा सा कस्बा वशिष्ठ। ये जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई है। इस जगह के बारे में बहुत सी पौराणिक मान्यताएं भी प्रचलित है, जिनके बारे में सुनकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। मंदिरों के इस गढ़ में एक गर्म पानी का सोता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर इस पानी में नहा लें तो शरीर के सारे त्वचा रोग मिट जाते हैं। तो अगली बार जब मनाली जाएं तो एक बार इस जगह की सैर के लिए जरूर जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
गुलाबा
मनाली से ही 26 किमी दूर बना है गुलाबा। यहां के नजारे मनाली से भी ज्यादा सुंदर है। इस जगह का नाम कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के नाम पर रखा गया है। हरी घास के मैदान और बर्फ से ढंकी पहाड़ों की चोटियां इस अद्भुत नजारे को देखना है तो एक बार इस गुलाबा का रुख जरूर करें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
जगत्सुख
मनाली से एक घंटे की दूरी पर एक छोटा सा गांव हैं जगत्सुख। नग्गर से मनाली के रास्ते में बसा हुआ ये गांव होममेड चीज के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर भी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही बहुत से पुराने मंदिर देखने को मिलेंगे। अगर आप यहां जाएं तो होममेड चीज खरीदना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीभी
अगर पहाड़ों पर गा़ड़ी चलाने में आपको कोई दिक्कत नहीं है तो तीन घंटे की दूरी पर बना है, सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन जीभी। इस गांव की खासियत ये है कि यहां पर आप ट्रैकिंग का लुत्फ आराम से उठा सकते हैं। यहां पर आपके खोने या लापता होने का डर नहीं रहता क्योंकि इन रास्तों पर खुद गांव वालों ने निशान बनाए है। तो अगर आप एडवेंचर के शौकीन है और ट्रैकिंग करना पसंद है तो जीभी आपके लिए सबसे बढ़िया ट्रैक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें