Maa Saraswati Temple : हर साल माघ के महीने के शुक्ल पत्र के पांचवें दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने का काफी महत्व होता है। लोग बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करके उनसे विद्या का आशीर्वाद मांगते हैं। इस दिन जगह-जगह पंडालों, स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना होती है। लोग अपने घरों में भी मां की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते है। कई लोग तो माता के मंदिर भी जाते हैं।
इसी के चलते आज की खबर में हम आपको मां सरस्वती के ऐसे पावन धामों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर पूजा-पाठ करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यहां सैंकड़ों लोग हर रोज पहुंचते हैं। ये मंदिर देश के विभिन्न जगहों पर स्थित हैं। आइए आपको इनके बारे में डिटेल में बताते हैं, ताकि आप भी वहां जाकर मां सरस्वती को प्रसन्न कर सकें।