Bangladesh Famous Tourist Places List: भारत और बांग्लादेश के बीच एक नई रेल लाइन का उद्घाटन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के निश्चिंतपुर व बांग्लादेश के गंगासागर स्टेशनों को जोड़ने वाले रेल लिंक समेत तीन परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसके अलावा भारत-बांग्लादेश की यात्रा के लिए विश्व का सबसे बड़ा क्रूज गंगा विलास भी है।
भारत और बांग्लादेश के मध्य वायु मार्ग के अलावा जल मार्ग और थल मार्ग भी खुले हैं, जो दोनों देशों के यात्रियों के लिए आवागमन का मार्ग खोल रहे हैं। बांग्लादेश में कई पर्यटन स्थल है, जहां की संस्कृति, सुंदरबन जैसे जंगल, रोमांच बढ़ा देने वाले द्वीप और ढाका की हलचल का अनुभव ले सकते हैं। मंदिरों के दर्शन से लेकर नाव की सवारी समेत बांग्लादेश के पर्यटन स्थलों के बारे में जानिए और इस देश की यात्रा के लिए निकल जाइए। ये हैं बांग्लादेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल, जहां की भारतीय आसानी से कर सकते हैं सैर।