बहुत धार्मिक जगह है बस्तर
बस्तर आदिवासी लोगों का क्षेत्र है और बेहद धर्म-कर्म वाली जगह है। अगर आपकी अटूट श्रद्धा रामायण में है तो आपको यहां आकर बहुत अच्छा लगेगा। दंडकारण्य में आपको जंगल, पहाड़, नदी, झरने, प्राचीन मंदिर, जंगली जीव-जंतु और प्रकृति के अद्भुत नजारे दिखेंगे। या यूं कहें कि एक साथ आप कई जगहों की सैर का पैसा बचा सकते हैं दंडकारण्य जाकर।