फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar IRCTC Tour Package: दो दिन में घूमें अमृतसर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, आईआरसीटीसी लाया सस्ता टूर पैकेज

Sat, 03 Dec 2022 01:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अमृतसर टूर पैकेज - फोटो : pexel
Amritsar IRCTC Tour Package: रोजमर्रा की जीवनशैली से बोर हो गए हैं। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस कर रहे हैं। दफ्तर और कामकाज के बीच खुद को, अपने परिवार, बच्चे या दोस्तों को समय नहीं दे पा रहे हैं तो व्यस्त जीवनशैली से कुछ वक्त अपने लिए निकालें। अधिकतर दफ्तरों में रविवार को अवकाश रहता है। दिल्ली एनसीआर में काम करने वालों को दो दिन की छुट्टी मिलती है। ऐसे में छुट्टी पर घर पर समय बिताने से बेहतर है कि किसी ट्रिप की योजना बना लें। वीकेंड ट्रिप कम समय में आपको मानसिक तौर पर सुकून देने के लिए बेहतर विकल्प है। रोजमर्रा के जीवन में बदलाव लाकर कुछ वक्त मस्ती मौज कर सकते हैं और फिर से नई ऊर्जा के साथ काम पर लौट सकते हैं। सवाल है कि दो तीन दिन की ट्रिप पर कहां जाएं? इसके साथ ही ट्रिप के दौरान अधिक पैसा व्यय न हो, इस बात को मद्देनजर रखते हुए जगह का चयन करना होता है। आईआरसीटीसी वीकेंड पर कम पैसों में घूमने के लिए कई शानदार टूर पैकेज का ऑफर देता है। दिसंबर महीने में वीकेंड पर आप कम पैसों में आईआरसीटीसी के अमृतसर टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। यहां जानें अमृतसर टूर पैकेज की पूरी डिटेल।
विज्ञापन

2 of 6
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : IRCTC
अमृतसर टूर पैकेज

दो दिन की छुट्टी या वीकेंड पर आप अमृतसर के सफर पर जा सकते हैं। आईआरसीटीसी अमृतसर टूर के लिए शानदार और सस्ता पैकेज लाया है। अमृतसर सिखो के लिए बहुत पवित्र जगह है, क्योंकि यहां स्वर्ण मंदिर है। हरमंदिर साहिब के तौर पर मशहूर स्वर्ण मंदिर सबसे पुराना और महत्वपूर्ण गुरुद्वारा है। यहां प्रतिदिन हजारों भक्त पहुंचते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
स्वर्ण मंदिर - फोटो : pexel
कब और कहां से शुरू करें अमृतसर का सफर

इस टूर पैकेज का नाम नई दिल्ली-अमृतसर टूर है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 9 दिसंबर से हो रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से स्वर्ण शताब्दी ट्रेन पर्यटकों को सफर पर लेकर निकलेगी।

4 of 6
वाघा बाॅर्डर - फोटो : Istock
कितने दिन का अमृतसर टूर पैकेज

यह टूर पैकेज एक रात और दो दिन का है। हर शुक्रवार और शनिवार रेलवे अमृतसर घूमने के लिए ले जाएगा। शुक्रवार की सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर स्वर्ण शताब्दी अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी और दोपहर से पहले अमृतसर पहुंचा देगी। यहां से इस खूबसूरत और सिखों के धार्मिक स्थल को घुमाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
अमृतसर के पर्यटन स्थल

अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे तो आपके लिए कैब की व्यवस्था की गई होगी, जो पर्यटकों को होटल ले जाएगी। लंच के बाद वाघा बॉर्डर घूमने के लिए ले जाया जाएगा। शाम में होटल वापसी होगी।

अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद स्वर्ण मंदिर के दर्शन और जलियांवाला बाग घूम सकेंगे। शाम को वापस अमृतसर रेलवे स्टेशन लाया जाएगा, जहां 4:50 पर ट्रेन  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमृतसर टूर पैकेज - फोटो : IRCTC
अमृतसर टूर पैकेज का खर्च

इस पूरे टूर पैकेज में सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था, होटल में कमरा, घूमने के लिए कार और दिल्ली से अमृतसर के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग का लाभ मिलेगा। दो दिन के अमृतसर टूर पैकेज का खर्च 8325 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं दो लोगों को 6270 रुपये प्रति व्यक्ति व्यय करने होंगे। फायदा तीन लोगों के साथ ट्रिप पर जाने में है। इसमें टूर पैकेज की बुकिंग 5450 रुपये होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें