विदेश की सैर के लिए तो वीजा और परमिशन लेने के बारे में आप सभी जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में भी कुछ जगह ऐसी हैं जहां आप बिना सरकार की इजाजत के नहीं जा सकते हैं। जी हां, ये सज है। अगर आपका दिल भारत की इन खास जगहों पर सैर करने और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने का है, तो आपको पहले इन जगहों पर जाने की परमिशन लेनी होगी। तभी यहां पहुंच सकते हैं। कह सकते हैं कि यहां जाने के लिए भी आपको वीजा की जरूरत होगी, तो चलिए जानें आखिर कौन सी हैं वो भारत की जगहें जहां भारतीयों को भी जाने के लिए लेनी पड़ती है इजाजत।
अपने देश में इधर से ऊधर जाने और घूमने फिरने में तो किसी की रोकटोक नहीं होती। लेकिन अगर आप इन खास राज्यों में एंट्री लेते हैं तो जरूर रोका जा सकता है।