Amrit Udyan Opening Time: राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में बने अमृत उद्यान को एक बार फिर से आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। ये एक ऐसी जगह है, जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। अमृत उद्यान भारत के राष्ट्रपति कार्यालय और निवास में 15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैला हुआ है।
ये इतना खूबसूरत है कि यहां जाने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा। यहां पर ‘स्टोन एबेकस’, ‘साउंड पाइप’ और ‘म्यूजिक वाल’ उन प्रमुख आकर्षणों में से हैं, जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर तक मुफ्त शटल बस सेवा दी जाएगी।
अगर आप भी इस बार अपने परिवार के साथ अमृत उद्यान जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि ये कब तक खुला है और इसकी टिकट आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं।