फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल: लॉकडाउन के बाद दुनिया की 10 हजार जगहों पर घूम सकते हैं इस देश के युवा, सरकार देगी 75 फीसदी खर्च

Thu, 06 May 2021 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
france tour - फोटो : istock
दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, कई देश धीरे-धीरे ही सही लेकिन इससे उबर रहे हैं, तो वहीं, अब भी कई देश इस वायरस से जूझ रहे हैं। दूसरी तरफ कई देशों ने लंबा लॉकडाउन भी लगाया, जिसमें एक नाम फ्रांस का भी है। यहां लगभग एक साल तक लॉकडाउन लगने के बाद अब नियमों में थोड़ी ढील देते हुए ये देश अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। इसी कड़ी में यहां युवाओं पर यात्रा करने के लिए जो प्रतिबंध लगाए गए थे, उन्हें हटा लिया गया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
फ्रांस - फोटो : iStock
दरअसल, यहां के युवा लगभग साल भर से अपने-अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में युवाओं को मानसिक रूप से तरोताजा करने और आर्थिक मदद के लिए फ्रांस की सरकार हॉलिडे वाउचर्स दे रही है। यहां की सरकार ने 10 किलोमीटर तक की यात्रा करने पर प्रतिबंध हटा दिया है। जल्द ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध भी पूरी तरह हटाने की योजना पर ये देश काम कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
10 हजार जगहों पर जा सकते हैं
  • यहां के युवा अब छुट्टिया मनाने के लिए दुनियाभर की 10 हजार से ज्यादा जगहों पर जा सकते हैं। इस लिस्ट में रोम, नीस, लिस्बन, एम्सटर्डम, अजाशियो जैसे समुद्री इलाके और प्रमुख पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना के तहत युवाओं को पहले रिजर्वेशन और खर्च का ब्योरा देना होगा, और इसके बाद अगर आप योग्य पाए जाते हैं, तो आपको सरकार की तरफ से मदद मिलेगी।

4 of 5
france - फोटो : social media
अधिकतम खर्च इतना मिलेगा
  • फ्रांस की नेशनल एजेंसी फॉर हॉलिडे वाउचर्स के मुताबिक, इस बार नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तरह इसका फायदा 18 से 25 साल के युवाओं को मिलेगा, और सरकार इनका 75 प्रतिशत खर्च उठाएगी, जिसमें आना-जाना, खाने-पीने जैसी चीजों का खर्च शामिल है। वहीं, इसका अधिकतम खर्च 200 यूरो यानी लगभग 18 हजार रुपये ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ज्यादा से ज्यादा युवा उठा पाएंगे लाभ
  • वहीं, एएनसीवी के निदेशक डॉमिनिक कोरट्जा ने कहा कि, इस योजना के प्रचार के लिए वो नेशनल सेंटर ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड स्कूल्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसका मकसद ये है कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा युवा उठा सके। जहां पिछले साल लगभग 3800 युवाओं ने इस योजना का लाभ लिया था, तो वहीं इस बार ईमेल के जरिए लगभग 20 लाख छात्रों के पहुंचने की भी योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें