फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2019: दिल्ली की इन जगहों पर लगता है दशहरे का भव्य मेला, एक बार तो अवश्य जाएं

Thu, 03 Oct 2019 04:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप दिल्ली में हैं और इस बार दशहरे के त्योहार पर यहां लगने वाले मेले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आज हम आपको राजधानी में लगने वाले कुछ विशेष जगह के मेलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का मेला एक बार तो देखना बनता है। क्योंकि इन जगहों पर रावण और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया जाता है जोकि देखने लायक है। आइए जानें दिल्ली की वो कौन सी खास जगहें हैं जहां पर लगता है दशहरे का भव्य मेला।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
रामलीला मैदान, अजमेरी गेट
दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरे का मेला बहुत ही भव्य तरीके से लगता है। यहां पर दिल्ली के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया जाता है जो कि दिल्ली में लगने वाले मेले में से सबसे  पुराना है। यहां पर पुतला दहन के अलावा बहुत सारे खाने-पीने और खरीदारी के सामान के स्टाल लगते हैं जिन्हें देखना और खरीदारी करना दिलचस्प होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
लाल किला मैदान, लाल किला
अगर आप रामलीला मैदान नहीं जा पा रहे हैं तो लाल किला के मैदान में लगने वाले दशहरे के मेले में शामिल हो सकते हैं। यहां पर रामलीला कमेटी के द्वारा रामायण का बहुत सुंदर मंचन किया जाता है। 

 

4 of 6
डीडीए ग्राउंड, पीतमपुरा
दिल्ली हाट के नजदीक लगने वाले इस मेले में बहुत से लोग शिरकत करते हैं। यहां पर भी रावण के पुतले का दहन किया जाता है। साथ ही डांस और म्यूजिक फेस्टिवल का भी आप यहां लुत्फ उठा सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
जनकपुरी रामलीला ग्राउंड
वेस्ट दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बढ़िया जगह है दशहरे का मेला देखने के लिए जनकपुरी रामलीला ग्राउंड। यहां पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन संगीत, नृत्य और स्पेशल इफेक्ट के साथ किया जाता है। जो देखने में बहुत ही प्रिय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द्वारका ग्राउंड  
दिल्ली के साउथ-वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए दशहरे का मेला देखने के लिए सबसे बढिया जगह द्वारिका ग्राउंड है। यहां पर विशालकाय आकार के पुतले के दहन के साथ ही राम दरबार और रावण के भेष में परेड भी करते हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें