घूमने का शौक तो हर किसी को होता है। हम जहां कहीं भी घूमने जाते हैं तो वहां की कुछ खूबसूरत यादों को जरूर अपने साथ रखना चाहते हैं। इसके लिए हम हर शहर के बाजारों से कुछ न कुछ जरूर खरीद कर लाना चाहते हैं। आज हम आपको भारत की कुछ खास मार्केट के बारे में बताने जा रहे है जो कई सालों से हैं और आज भी लोगों को खरीददारी के लिए आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : social media
मैसूर की देवराजा मार्केट
मैसूर की सैर के लिए जाएं तो एक बार इस बाजार का रुख जरूर करें। इस बाजार का इतिहास उतना ही पुराना है जितना कि मैसूर का इतिहास। कहते हैं कि इस बाजार को 1868 से 1894 के बीच में शुरु किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : social media
बड़ा बाजार, कोलकाता
मध्य काल में इस बाजार को कपड़े और ऊनी धागे बेचने के लिए जाना जाता था। अगर आप कोलकाता में हैं तो एक बार इस मार्केट में जरूर जाएं। यहां पर स्थानीय से लेकर बड़े हर तरह के दुकानदार मिल जाएंगे। जिनेक पास से आपको कुछ न कुछ ऐसा सामान जरूर मिलेगा जो आप बेहद पसंद करेंगे।
4 of 5
- फोटो : social media
अंजुना मार्केट, गोवा
गोवा की सैर पर हैं तो यहां के मशहूर अंजुना मार्केट में जरूर जाएं। हर बुधवार को लगने वाले इस बाजार में आपको फैशन वाली ड्रेसेज, ज्वैलरी, सैकेंड हैंड बाईक सब कुछ मिलेगा।
पुरानी मार्केट का जिक्र हो और चांदनी चौक का नाम न आए ऐसा हो सकता है। जरूरत के सारे सामान से लेकर फैशन तक के सामानों की सबसे बड़ी मार्केट हैं चांदनी चौक। इस मार्केट का चार्म कभी खत्म नहीं होता है।