फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली पंजाब का लेना चाहते हैं मजा तो घूम आइए ये शहर

Wed, 16 Oct 2019 09:37 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बठिंडा - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब एक ऐसी जगह है, जहां घूमने जाना देशी ही नहीं बल्कि विदेशी भी पसंद करते हैं। पंजाब की खूबसूरत और धार्मिक जगहें सभी लोगों को आकर्षित करती हैं। वहां के खान-पान से लेकर पहनावे तक हर चीज की एक अलग ही बात है। अगर आप भी पंजाब देखना चाहते हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि पंजाब में कहां जाएं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको पंजाब के एक पूराने शहर बठिंडा के बारे में बताएंगे। पंजाब का यह शहर सांस्कृतिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। पर्यटन के लिहाज से देखा जाए तो यह शहर आपको आनंदित कर सकता है। आइए जानते हैं बठिंडा के पर्यटनीय स्थलों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
बठिंडा - फोटो : सोशल मीडिया
किला मुबारक
किला मुबारक बठिंडा का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला स्थान है। इसी जगह पर भारत की पहली महिला शासक रजिया सुल्तान को हराया गया था और बंदी बनाकर रखा गया था। भारत के इतिहास में इस जगह का विशेष स्थान है। किला मुबारक को देखने के लिए पर्यटकों का अच्छा खासा जमवाड़ा लगता है। यह किला इस शहर का लैंडमार्क भी है। 
विज्ञापन

3 of 5
बठिंडा - फोटो : सोशल मीडिया
बठिंडा झील
बठिंडा में आपको ऐतिहासिक और प्राकृतिक दोनों तरह की जगह देखने को मिलेगी। अगर आप प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो बठिंडा झील सबसे अच्छी जगह हो सकती है। इस झील पर हमेशा पर्यटकों का मेला लगा रहता है। भागदौड़ भरी जिंदगी से निकल कर आप अगर कुछ सुकून के पल जीना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए खास हो सकती है। पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए यहां नौका विहार की सुविधा उपलब्ध है। कश्मीर के शिकारों जैसी नावें आपको इस झील में देखने को मिलेंगी, जो आपके झील के सफर को यादगार बना देंगी।

4 of 5
बठिंडा - फोटो : सोशल मीडिया
बीर तलाब चिड़ियाघर
1978 में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्थापित बीर तलाब चिड़ियाघर लगभग 161 एकड़ में फैला है। पारिवारिक भ्रमण के लिहाज से यह एक आदर्श जगह है। जहां आप जानवरों और पक्षियों की कई सारी प्रजातियों को देख सकते हैं। फिलहाल यह चिड़ियाघर पंजाब फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन विभाग के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पीर हाजी रतन मजार
पौराणिक कथाओं के अनुसार बाबा हाजी रतन ने राजा भोज के राजदूत के रूप में मक्का का दौरा किया था । जब वे भारत लौटे तो वे बठिंडा में रुके और ध्यान किया। पीर हाजी रतन की मजार बठिंडा के लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें