चिल्का वन्यजीव अभ्यारण्य
हजारों स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का घर, चिल्का वन्यजीव अभयारण्य राज्य के चुनिंदा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। यह सेंचुरी ओडिशा की समुद्री झील पर स्थित है। चिल्का झील और इस अभयारण्य को देखने के लिए वर्षभर यहां पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यहां स्थानीय के अलावा दूर-दराज से प्रवासी पक्षियों का आगमन भी होता है। आप यहां फ्लेमिंगो, एमिरेट्स, व्हाइट-बिल स्टॉर्क, ईगल, स्पून बिल्स, स्पॉट बिल्ड पेलिकन, हेरन, स्टिल्ट्स, सीगल और किंगफिशर आदि को यहां देख सकते हैं। यहां के अन्य आकर्षण में आप डॉल्फ़िन प्वाइंट पर जाकर डॉल्फ़िन को देख सकते हैं। यहां के जलीय जीवों में आप बड़े केकड़े, झींगा और लोबस्टर आदि को देख सकते हैं।