फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे पर देखना है रामलीला, तो दिल्ली की इन सबसे पुरानी रामलीला समितियों का करें रुख

Tue, 08 Oct 2019 08:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dussehra 2019 - फोटो : dussehra 2019
8 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला जलाया जाता है। दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां पर बहुत सालों से मेले का आयोजन किया जा रहा है और बहुत से लोग इस मेले को देखने आते हैं। लेकिन केवल रावण का दहन ही नहीं बल्कि दिल्ली में रामलीला का मंचन भी बहुत ही शानदार होता है। तो अगर अब तक छुट्टियों की कमी की वजह से राम लीला देखने नहीं जा पाएं है तो आखिरी दिन तो राम रावण का मंचन देखने जरूर जाएं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्री राम लीला कमेटी 
रामलीला का सबसे अच्छा मंचन दिल्ली की इस राम लीला में होता है। इसकी शुरुआत मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के समय में की गई थी। यहां लगभग 180 साल से रामलीला का मंचन हो रहा है। नई सड़क चांदनी चौक में बने इस रामलीला कमेटी की राम लीला देखने लायक है।

 
विज्ञापन

3 of 5
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी
श्री राम लीला कमेटी की ही शाखा श्री धार्मिक राम लीला कमेटी है। यहां पर दिल्ली की सबसे शानदार रामलीला का मंचन होता है। यहां पर दशहरे के मेले का आयोजन भी बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है।

 

4 of 5
ramleela
लवकुश रामलीला कमेटी
इस रामलीला कमेटी की शुरुआत 1979 में हुई थी। यहां पर हर साल किसी बड़े सेलिब्रेटीज को बुलाया जाता है। इस रामलीला मंचन में हाईटेक स्टंट और स्पेशल इफेक्ट का प्रयोग होता है। इसका मंचन रामलीला मैदान, लाल किला में होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
नवश्री धार्मिक लीला कमेटी
1958 में इस राम लीला कमेटी में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यहां पर हर साल बहुत ही ड्रामेटिक ढंग से रामलीला प्रस्तुत की जाती है और यहां पर दिल्ली का सबसे बड़ा रावण का पुतला लगाया जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें