दशानन मंदिर, कानपुर, उत्तर प्रदेश
कानपुर के शिवाला क्षेत्र में मौजूद दशानन मंदिर साल में सिर्फ एक बार दशहरा के दिन खुलता है। दशहरा के दिन इस मंदिर में रावण की मूर्ति का श्रंगार कर आरती की जाती है। इस मंदिर में सिर्फ दशहरा वाले दिन ही पूजा करने की अनुमति होती है। 1890 में बने इस मंदिर में भारी संख्या में लोग पूजा करने आते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में तेल के दिए जलाने पर सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।