फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा करते समय रखें इन 8 बातों का ध्यान, फायदे में रहेंगे

Wed, 25 Apr 2018 09:20 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
हवाई सफर में आपका गलत व्यवहार जिंदगी भर के लिए आपके हवाई यात्रा पर रोक लगा सकता है। हवाई यात्रा के दौरान अच्छी आदतों को अपनाकर अपनी यात्रा को खुशनुमा बना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 9
stress management
आसपास बैठे यात्रियों का भी ध्यान रखें
कोई भी व्यक्ति सभी तीन सीटों के नीचे की जगह का उपयोग करे, यह किसी को पसंद नहीं आता। हवाई जहाज में हर चीज की सीमा होती है। इसलिए आप छोटा बैग लेकर जाएं, जो सीट के ऊपर बने बाॅक्स में आसानी से आ जाए और एक छोटी वस्तु आप अपने सामने सीट के नीचे रख सकती हैं। चूंकि सीट पर तीन लोगों के बैठने की जगह होती है, इसलिए आसपास बैठे यात्रियों का भी ध्यान रखें और अपने नियत स्थान पर ही बैठने का प्रयास करें। 
 
विज्ञापन

3 of 9
stress management
मूड देखकर बात करें
अपनी कुर्सी को पीछे की ओर ज्यादा नीचे ले जाने से आपके पीछे बैठे व्यक्ति के पैरों को समस्या हो सकती है। कई लोग यात्रा के दौरान मौन रहना पसंद करते हैं, इसलिए आप बातचीत करने से पहले यह जान लें कि आपके बगल में बैठे व्यक्ति को बातचीत करना पसंद है या नहीं। अपने बगल में बैठे व्यक्ति का मूड जानने के लिए आप बैठने से पहले खुद का परिचय दें। यदि आपका सहयात्री आपकी बात को तुरंत अस्वीकार करके किताब खोलकर बैठ जाए या हेडफोन लगा ले, तो उसकी भावना का सम्मान करते हुए बात करना बंद कर दें। 
 

4 of 9
stress management
सहयात्री को परेशान न करें
हवाई जहाज में घूमना बार-बार अपनी जगह से उठना आपके सहयात्री को परेशान कर सकता है। खासकर आपके साथ बैठे यात्रियों को। इसलिए फ्लाइट में बैठने से पहले आराम से बैठें, सबको सेट होने दें। यदि आप यात्रा के दौरान खिड़की के पास बैठने से घबराती हैं, तो दूसरी सीट का चुनाव करें और किसी और को विंडो सीट दे दें। यदि आपके बगल में बैठा यात्री आपको परेशान करने की चेष्टा कर रहा है, तो उसके साथ कभी भी बातचीत न करें। इसकी बजाय आप फ्लाइट अटेंडेंट से कोई खाली सीट पूछकर वहां बैठ जाएं। 
 
विज्ञापन

5 of 9
stress management
आगे की सीट को ज्यादा जोर से न दबाएं
जब आप एक लंबे सफर पर हैं, तो अपने आगे की सीट को ज्यादा जोर से न दबाएं। यदि आप किसी छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रही हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि वह किसी दूसरे की सीट में पैर से किक न मारे। यदि ऐसा होता है, तो उस यात्री से क्षमा मांगें और अपने बच्चे पर नजर रखें। आप चाहें, तो बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से पहले निर्देश दे सकती हैं या फिर उसे कुछ लालच देकर अपनी समस्या को हल कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 9
stress management
विनम्र रहें
जब भी एयरलाइन कर्मचारी के साथ बातचीत करें, विनम्र रहें। उन पर भी इस बात की जिम्मेदारी होती है कि आप अपने गंतव्य तक सुरक्षित और समय से पहुंच जाएं। उनसे लंबी बातचीत न करें और उनका ज्यादा समय भी न लें। ऐसा भी संभव है कि आप उनसे लंबी बातचीत करते रहें और आपके पीछे बैठे यात्री को उनसे कोई जरूरी काम हो। यदि एयरलाइन का कोई कर्मचारी आपसे सीधे सवाल करे, तो उसका सीधा जवाब दें। साथ ही धन्यवाद कहें। 

 
विज्ञापन

7 of 9
stress management
सहयात्रियों को बेवजह परेशान न करें
अपने सहयात्रियों को किसी भी प्रकार का परफ्यूम या डियो छिड़कर बेवजह परेशान न करें और साथ ही आवाज भी न करें। खुद इतना ज्यादा परफ्यूम न लगाएं कि आपका सहयात्री परेशान हो जाए। संभव है कि ज्यादा हार्ड सुगंध से आपके सहयात्री को परेशानी हो सकती है। 

 

8 of 9
सहयात्री को परेशान न करें
यदि आप हवाई यात्रा में खाना लेकर जाती हैं, तो कोशिश करें कि इसकी खूशबू ज्यादा तेज न हो, इससे कोई ऐसा व्यक्ति परेशान हो सकता है, जिसे जी मिचलाने की शिकायत हो। यदि आप बीमार हैं, तो हवाई यात्रा न करें। विमान की कम जगह में रोगाणु फैल सकते हैं, भले ही आपकी यात्रा छोटी क्यों न हो? यदि आप कफ या छींक से परेशान हैं, तो अपनी कोहनी मोड़कर छींकें और दूसरों से दूर रहें। अपने साथ सुगंधरहित सैनिटाइजर रखें और जब भी आप सार्वजनिक स्थान को छुएं, तो तुरंत सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए अपने हाथ साफ कर लें।
 
विज्ञापन

9 of 9
stress management
घरेलू विमानन कंपनी 'विस्तारा' ने हवाई यात्रा के दौरान युवा यात्रियों को जागरूक करने के लिए एक कॉमिक बुक '‘Airborne’ लॉन्च की है। इस कॉमिक बुक के द्वारा कंपनी यह बताने की कोशिश करेगी कि हवाई यात्रा के दौरान किस तरह का व्यवहार करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें