बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म साल 1987 को मुंबई में हुआ था। खबरों की मानें तो वरुण अपने काम में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने तक की फुर्सत नहीं है। जिसकी वजह से वह सेट पर ही फिल्म के क्रू सेलिब्रेशन के मूड में हैं। वरुण बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। महज 10 फिल्मों में काम करने वाले वरुण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आइए आज इस खास मौके पर देखते हैं वरुण के बचपन की कुछ अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
varun dhawan
वरुण धवन ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले वरुण ने करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।
विज्ञापन
3 of 6
varun dhawan
वरुण बचपन में काफी नटखट थे और उनमें अनुशासन लाने में उनके मां-पापा को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
4 of 6
varun dhawan
वरुण जब लंदन में अपनी पढ़ाई कर रहे थे तो एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए वह नाइटक्लबों में लीफलेट बांटने का भी काम करते थे। वरुण गोविन्दा के जबरदस्त फैन हैं। उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो वो गोविन्दा का फीडबैक लेना बेहद पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
varun dhawan
वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इसके बाद उन्होंने 'मैं तेरा हीरो, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'दिलवाले', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'ढिशूम', और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में एक्टिंग करके खूब तारीफें बटोरी।
वरुण धवन की हाल में ही फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज हुई है। निर्देशक शूजित सरकार की इस फिल्म में वरुण धवन अलग ही रुप में नजर आए। फिल्म में क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग की जमकर वाहवाही की। अपने रोल के लिए वरुण धवन ने खूब मेहनत भी की, जो पर्दे पर बखूबी नजर भी आया।