बॉलीवुड की दुनिया को ग्लैमर और पैसों का भंडार माना जाता है। अभिनेता और अभिनेत्रियों की न सिर्फ फिल्मों, साथ ही तमाम विज्ञापनों और व्यापार के माध्यम से भी करोड़ों की कमाई होती है। क्या आप जानते हैं, बॉलीवुड की पांच सबसे अमीर अभिनेत्रियां कौन सी हैं? अगर नहीं तो आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल के इस अंक में हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। इन पांच में से एक अभिनेत्री का कुल नेट वर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हर फिल्म के लिए ज्यादातर अभिनेत्रियां कई करोड़ रुपये लेती हैं। वैसे बॉलीवुड में लंबे समय से इस बात को लेकर बहस जारी है कि अभिनेत्रियों को पुरुष कलाकारों की तुलना में कम पैसे मिलते हैं। फिलहाल आइए आगे की स्लाइडों में देश की पांच सबसे अमीर बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं।