फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Indian Youtubers: ये हैं भारत के सबसे अमीर पांच यूट्यूबर्स, जानिए कितने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

Mon, 14 Feb 2022 03:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Top 5 Indian Youtubers - फोटो : Self
अब सोशल मीडिया का चलन हैं। यूट्यूब का ट्रेंड लगातार बरकरार है। यू ट्यूब मात्र मनोरंजन का साधन नहीं रह गया बल्कि कमाई का एक बड़ा जरिया बन गया है। दुनिया भर में कई लोकप्रिय यूट्यूबर हैं जो मात्र अपने वीडियो से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। भारत भी इस क्षेत्र में पीछे नहीं है। कई भारतीय यूट्यूबर्स ने अपनी मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर अपने यू ट्यूब चैनल्स को देश भर में लोकप्रिय बना दिया। सोशल मीडिया पर आज उनकी पहचान किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अपने दमदार कंटेंट से इन भारतीय यूट्यूबर ने हर किसी का दिल जीता। यह सिलसिला अभी भी जारी है। लोकप्रिय होने के साथ ही कुछ भारतीय यूट्यूबर्स अपने एक एक वीडियो से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। इन यूट्यूबर्स की लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। चलिए जानते हैं भारत के टाॅप 5 यूट्यूबर्स के बारे में, कितने अमीर हैं ये पांच भारतीय यूट्यूबर्स?
विज्ञापन

2 of 6
Top 5 Indian Youtuber गौरव चौधरी - फोटो : Facebook/TechnicalGuruji
गौरव चौधरी

यूट्यूब पर टेक्निकल गुरुजी के नाम से चैनल चला रहे गौरव चौधरी टाॅप भारतीय यूट्यूबर्स की सूची में शामिल हैं। गौरव चौधरी अपने यूट्यूब चैनल पर मोबाइल के रिव्यू समेत टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई सारी जानकारियां देते हैं। गौरव के यूट्यूब चैनल टेक्निकल गुरूजी के करीब 2.19 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। गौरव चौधरी काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। दुबई में उनका आलीशान घर है। उनका कार कलेक्शन भी शानदार है। यू ट्यूब से वह करोड़ों की कमाई करते हैं। यूट्यूबर गौरव चौधरी की कुल संपत्ति करीब 326 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 6
Top 5 Indian Youtubers अमित भड़ाना - फोटो : facebook/TheAmitBhadana
अमित भड़ाना

अमित भडाना एक कामयाब यूट्यूबर हैं। वह नोएडा में रहते हैं और अपने ही नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके चैनल के करीब 26 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित भडाना की कुल संपत्ति 47 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

4 of 6
Top 5 Indian Youtubers भुवन बाम - फोटो : facebook/bhuvan.bam
भुवन बाम

यूट्यूब चैनल वाइंस को चलाने वाले भुवन बाम भी देश की मशहूर यूट्यूबर्स में से हैं। भुवन बाम वन मैन आर्मी की तरह काम करते हैं, यानी एक्टिंग से लेकर राइटिंग तक सबकुछ खुद ही करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 19 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भुवन बाम की कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
Top 5 Indian Youtubers निशा मधुलिका - फोटो : facebook/NishaMadhulika
निशा मधुलिका

प्रसिद्ध और अधिक कमाई करने वाले यूट्यूबर्स में निशा मधुलिका का नाम भी शामिल हैं। निशा मधुलिका एक भारतीय शेफ हैं और रेस्तरां कंसल्टेंट के साथ ही यू ट्यूब चैनल भी चलाती हैं। निशा 63 साल की हैं और अपने हुनर से एक फेमस यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उनके चैनल के करीब 1.23 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। मधुलिका की कुल संपत्ति 33 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय नागर - फोटो : Facebook/CarryDeol
अजय नागर

कैरी मिनाटी नाम के यूट्यूब चैनल को अजय नागर चलाते हैं। अजय नागर की बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके चैनल पर 32.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अजय नागर महज 22 साल के हैं लेकिन अपनी मेहनत और क्रिएटिविटी से उन्होंने लगभग 32 करोड़ की कुल संपत्ति बना ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें