फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की हवा में घुले जहर को दूर भगा देते हैं ये 10 पौधे, आजमाएं

Sun, 29 May 2016 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
इंडोर प्लांट्स यानी घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधों का चलन तेजी से बढ़ा है। वजह है इन पौधों की उपयोगिता। ये सिर्फ घर की शोभा नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि अंदर के वातावरण को ताजगी से भर देते हैं। इनकी वजह से लोग बीमार कम होते हैं।
विज्ञापन

घर की हवा में घुले जहर को दू भगा देते हैं ये 10 पौधे, आजमाएं

2 of 9
- फोटो : wonderslist.com
स्पाइडर प्लांट महज दो दिनों में 90 फीसदी तक घर के वातावरण में मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले हानीकारक तत्वों को दूर करता है। ये कार्बन मोनो ऑक्साइड, बेंजीन और फॉर्मेल्डीहाइड जैसे दूषित तत्वों को हवा से दूर करता है। सबसे बढ़िया बात ये है कि इस पौधे को मेंटेंन करना बड़ा सरल है।
विज्ञापन

घर की हवा में घुले जहर को दू भगा देते हैं ये 10 पौधे, आजमाएं

3 of 9
- फोटो : wonderslist.com
जो लोग घर में पालतु जानवर रखते हैं उन्हें इंग्लिश ईवी पौधा लगाना चाहिए। ये दूषित बेंजीन और फॉर्मेल्डीहाइड से तो निजात दिलाता ही है, साथ ही पालतु जानवरों से होने वाली एलर्जी से भी बचाए रखता है।

घर की हवा में घुले जहर को दू भगा देते हैं ये 10 पौधे, आजमाएं

4 of 9
- फोटो : wonderslist.com
बोस्टन फर्न घर की सुंदरता बढ़ाने और सेहत के लिहाज से भी अच्छा पौधा है। ये पौधा घर के वातावरण से उमस दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं ठंडी के दिनों में घरों में जरूरी नमी बनाए रखने में भी सहायक होता है।  
विज्ञापन

घर की हवा में घुले जहर को दू भगा देते हैं ये 10 पौधे, आजमाएं

5 of 9
- फोटो : wonderslist.com
पीस लिली पौधा घर के वातावरण से जाइलीन, बेंजीन, अमोनिया, फॉर्मेल्डीहाइड, और ट्रिकलोरोएइथीन जैसे दूषित तत्व दूर करने में कारगर होता है।
विज्ञापन

घर की हवा में घुले जहर को दू भगा देते हैं ये 10 पौधे, आजमाएं

6 of 9
- फोटो : wonderslist.com
चाइनीज एवरग्रीन बड़ी आसानी से उगने वाला पौधा है। पौधे को एक बार पानी दे दो तो साल-दो साल के लिए आप फुर्सत।
विज्ञापन

घर की हवा में घुले जहर को दू भगा देते हैं ये 10 पौधे, आजमाएं

7 of 9
- फोटो : wonderslist.com
गोल्डन फोटोज प्लांट को डेविल्स ईवी भी कहते हैं। घर के अंदर की हवा को ताजातरीन करने में बेजोड़ है।
 

घर की हवा में घुले जहर को दू भगा देते हैं ये 10 पौधे, आजमाएं

8 of 9
- फोटो : wonderslist.com
बैंम्बू, रबर और एलोवेरा बहुत ही आम पौधे हैं। लेकिन इनकी उपयोगिता किसी से कम नहीं हैं। घर या दफ्तर के माहौल को स्वच्छ रखने में एकदम कारगर हैं।
विज्ञापन

घर की हवा में घुले जहर को दू भगा देते हैं ये 10 पौधे, आजमाएं

9 of 9
- फोटो : wonderslist.com
बास्केट में टांगें या किसी कोने में रख दें, फिलोडेंड्रोन पौधा खूब आकर्षक लगता है। दिल के आकार की पत्तियां हवा को ताजा कर देती हैं। लेकिन इसके साथ थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है। घर के बच्चों या पालतु जानवरों से इसे दूर रखे, क्योंकि इसकी पत्तियां टॉक्सिक होती हैं, जो खाए जाने पर बीमार कर सकती हैं। अच्छी बात ये है कि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।

सोर्स-wonderslist.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें