फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Curd In Winter: सर्दी में नहीं जम रहा दही? तो इन टिप्स से अनजान हैं आप, अभी करें ट्राय और खाएं टेस्टी कर्ड

Sat, 25 Jan 2025 04:42 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन सब के बीच जो सबसे बड़ी परेशानी आती है, वह है सर्दी में दही जमाना। आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप आसामी से सर्दी में भी दही जमा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
curd dahi दही new - फोटो : istock
दही का सेवन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई लोग इसे अपनी रोजमर्रा के डाइट में भी ऐड करना काफी पसंद करते हैं। यही नहीं, चाहे सर्दी हो या गर्मी कई लोग बिना दही के खाना नहीं खाना पसंद करते हैं। वहीं, इन में कई लोग ऐसे भी हैं, जो घर की बनी दही को ही खाना पसंद करते हैं। इन सब के बीच जो सबसे बड़ी परेशानी आती है, वह है सर्दी में दही जमाना। आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप आसामी से सर्दी में भी दही जमा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दही हांडी - फोटो : amar ujala
गर्म दूध का करें इस्तेमाल
सर्दियों में दही जमाने के लिए आपको गर्म दूध या फिर गुनगुने दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। यही नहीं, इसके साथ ही गाढ़ी दही जमाने के लिए कैसरोल कंटेनर का यूज करें। इससे आपक दूध की गर्माहट भी बरकरार होती है और बाहर पड़ रही ठंड में भी इसके तापमान पर बेअसर होती है। ऐसे में आप थक्केदार दही जमा लेते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
दही हांडी - फोटो : free pik
ज्यादा डाले जामन
सर्दियों में दही जमाने के लिए ज्यादा जामन का उपयोग करना चाहिए। आमतौर पर गर्मी में कम जामन का इस्तेमाल होता है। हालांकि, ठंड में इसकी मात्रा को दोगुना कर लें। इसके बाद जामन में दूध मिला लें और उस कंटेनर को किसी अंधेरे और बंद कमरे में रख लें। अगर आपके घर में कोई भी ऐसा कमरा नहीं है को आप इसे रखने के लिए माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

4 of 5
दही - फोटो : इंस्टाग्राम
गर्म पानी का करें इस्तेमाल
सर्दियों में गाढ़ी दही जमाने के लिए आप गर्म पानी का उपयोग भी कर सकती हैं। जामन में दूध डालकर उसे गर्म पानी के कंटेनर में रख सकती हैं। ऐसे में दही गर्म तापमान पाने से अच्छी तरह से जम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही - फोटो : इंस्टाग्राम
गर्म कपड़े से लपेटे
कई बार दही गर्म दूध डालने के बाद भी नहीं जमती है। ऐसे में बर्तन को चारों तरफ से गर्म कपड़ा लपेट दें, जिससे कंटेनर में गर्मी बनी रहेगी और दही आसानी से जम जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें