फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025 Celebration: 26 जनवरी पर है छुट्टी तो घर पर इस तरह से मनाएं गणतंत्र दिवस का जश्न

Sat, 25 Jan 2025 11:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसे में अगर गणतंत्र दिवस के मौके पर छुट्टी मिल रही है और आप घर पर हैं तो इस खास और यादगार बनाने के लिए कई तरीके हैं। इसे परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाएं और अपने देश के प्रति गर्व महसूस करें। 
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस कैसे मनाएं - फोटो : Amar Ujala
Republic Day 2025 Celebration Ideas: गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है जिसे हर देशवासी गर्व के साथ मनाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसके बाद हर साल देश के लोकतांत्रिक होने के खास अवसर को जश्न की तरह मनाया जाने लगा। साथ ही  नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से भी ये दिन मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रम और कई जगहों पर अवकाश दिया जाता है। हालांकि गणतंत्र दिवस एक छुट्टी नहीं बल्कि अपने देश और उस की महानता को याद करने का दिन है।

ऐसे में अगर गणतंत्र दिवस के मौके पर छुट्टी मिल रही है और आप घर पर हैं तो इस खास और यादगार बनाने के लिए कई तरीके हैं। इसे परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाएं और अपने देश के प्रति गर्व महसूस करें। आइए जानते हैं कि आप घर पर गणतंत्र दिवस कैसे मना सकते हैं:  

 
विज्ञापन

2 of 6
फ्लैग डिजाइन रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम @artopiacreatives
घर को तिरंगे के रंगों से सजाएं

घर पर गणतंत्र दिवस का पर्व मना रहे हैं तो शुरुआत सजावट से कर सकते हैं। घर पर तिरंगे रंग की सजावट कर सकते हैं। इसके लिए गुब्बारे, झंडे या फूलों का इस्तेमाल करें। बच्चों के साथ तिरंगे रंग के DIY सजावट बनाएं। अपने मोहल्ले या क्षेत्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं।

Republic Day 2025 Slogans: देशभक्ति के 10 नारे, जिन्हें पढ़कर करेंगे भारतवासी होने पर गर्व
 
विज्ञापन

3 of 6
गणतंत्र दिवस देशभक्ति के गीत - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रगान के साथ दिन की शुरुआत करें

आस-पड़ोसियों और पूरे परिवार के साथ मिलकर सुबह तिरंगे झंडे को फहराएं। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान "जन गण मन" गाकर देशभक्ति का अहसास करें।  इसी के साथ देशभक्ति के गीत, कोई कविता आदि भी सुना सकते हैं।

4 of 6
गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए उत्तराखंड की झांकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखें

घर पर हैं तो नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को टीवी पर देखें। झांकियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को समझें और बच्चों को झांकियां और परेड के महत्व के बारे में बताएं।  
विज्ञापन

5 of 6
देशभक्ति की ऐतिहासिक कहानियां - फोटो : सोशल मीडिया
देशभक्ति गाने और फिल्में देखें

परिवार के साथ देशभक्ति फिल्में देखें, जैसे बॉर्डर, लक्ष्य, स्वदेस, रंग दे बसंती या चक दे इंडिया। देशभक्ति गीतों जैसे वंदे मातरम्, मेरा रंग दे बसंती चोला आदि सुनें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bread Pizza Recipe - फोटो : instagram
तिरंगे के रंग का खाना बनाएं
 
भारत में कोई भी त्योहार बिना व्यंजनों और पकवानों के अधूरा है। इसलिए गणतंत्र दिवस के मौके पर भी खास तिरंगे के रंग के व्यंजन तैयार करें।  जैसे, तिरंगा सैंडविच, तिरंगा पुलाव, हलवा आदि बना सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें