फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tim Cook Lifestyle : हर दिन करोड़ों कमाते हैं एप्पल के सीईओ टिम कुक, जानिए कितनी है कुल नेटवर्थ

Fri, 21 Apr 2023 02:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरबों की संपत्ति के मालिक टिम कुक को हर दिन इतनी सैलरी मिलती है, जिसे कमाने के लिए आम आदमी को सालों मेहनत करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
apple tim cook
Tim Cook Lifestyle : बीते 18 अप्रैल को एप्पल कंपनी ने भारत में एक के बाद एक अपने दो आधिकारिक रिटेल स्टोर खोले हैं। इन स्टोर का उद्घाटन करने के लिए एप्पल के सीईओ टिम कुक खुद भारत आए थे। मुंबई का स्टोर ब्रांड कुर्ला कॉप्लेक्स जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला गया है जबकि दिल्ली का स्टोर साकेत सिटी वॉक मॉल में खुला है। इन एप्पल स्टोर के बारे में तो आपको हर कोई बात कर रहा है पर, हम आपको कंपनी के सीईओ टिम कुक की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल, टिम कुक का सफर फर्श से अर्श तक का रहा है। अपने संघर्ष के दिनों में टिम ने लोगों के घरों में अखबार बांटने तक का काम किया है, लेकिन ये उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज अरबों की संपत्ति के मालिक टिम कुक को हर दिन इतनी सैलरी मिलती है, जिसे कमाने के लिए आम आदमी को सालों मेहनत करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Tim - फोटो : Social Media
कितने पढ़े लिखे हैं टिम 

अगर बात करें टिम की पर्सनल लाइफ की तो वो अमेरिका के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र के अलबामा के मूल निवासी हैं। उनके पिता एक शिपयार्ड कर्मचारी थे और उनकी मां एक फार्मेसी में काम करती थीं। उस वक्त टिम के परिवार की आमदनी इतनी नहीं थी कि घर का खर्च चल सके। ऐसे में वो लोगों के घर पर अखबार पहुंचाया करते थे। इतना ही नहीं टिम कुक ने कई सालों तक फार्मेसी में भी काम किया है। टिम ने 1988 में उत्तरी कैरोलिना के डरहम में ड्यूक विश्वविद्यालय के तहत फूक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर किया था।
विज्ञापन

3 of 6
Apple Store - फोटो : Twitter

जब डूबती हुई कंपनी को टिम ने बचाया

जब 1998 में टिम ने Apple कंपनी ज्वाइन की, उस दौरान कंपनी दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई थी। 2000 में कुक को एप्पल का सेल्स और मैनेजमेंट विभाग का वाइस प्रसिडेंट बनाया गया। इसके बाद साल 2004 में मैकिन्टोश डिवीजन के अंतरिम सीईओ और प्रमुख पद पर काबिज रहे। साल 2009 में स्टीव जॉब्स खराब सेहत के कारण छुट्टी पर गए, उन्हीं दिनों में  कुक को अंतरिम सीईओ बनाने की घोषणा की गई। जब 2011 स्टीव की मौत हुई तो आधिकारिक तौर पर टिम को कंपनी का सीईओ बनाया गया।

4 of 6
Apple Store - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की कमान संभालने के बाद टिम ने इसे ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। 2011 में टिम कुक के सीईओ बनने से लेकर अब तक यह 235 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मार्केट कैप वाली दुनिया की सबसे अमीर टेक कंपनी बन चुकी है। अगर बात करें 62 साल के टिम कुक की दौलत की तो ये 1.8 अरब डॉलर यानी 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। साल 2022 के दौरान कुक को 99.4 मिलियन डॉलर या 815 करोड़ रुपये की राशि मिली थी, जिसमें उनकी सैलरी भी शामिल है। इतना ही नहीं टिम को 83 मिलियन डॉलर स्टॉक अवार्ड और बोनस भी मिला था।  
विज्ञापन

5 of 6
tim cook - फोटो : flicker
कुछ समय पहले ही टिम ने खुद ही अपना पैकेज घटाने का ऐलान किया था। टिम कुक ने खुद ही अपना सालाना पैकेज घटाकर 49 मिलियन डॉलर यानी करीब 402 करोड़ रुपये कर दिया। इस हिसाब से अब उनकी एक दिन की कमाई करीब 1.10 करोड़ रुपये है। यानि की ये उतना ही है, जितना एक व्यक्ति सालों की मेहनत करके कमाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टिम कुक - फोटो : twitter.com/tim_cook
ये है सफलता का राज

एक इंटरव्यू में टिम ने इस बात का जिक्र किया था कि वो हर हालत में सुबह 3:45 पर सो कर उठ जाते हैं। उठने के बाद वो सबसे पहले एप्पल के प्रोडक्ट पर लोगों के रिव्यू और फीडबैक पढ़ते हैं। इससे उन्हें सुधार करने की प्रेरणा मिलती है। अगर उन्हें किसी लगता है कि इस फीडबैक पर काम होना चाहिए तो वो उस प्वाइंट पर काम करते हैं। इसके बाद सुबह पांच बजे के करीब वे जिम जाते हैं। यही टिम कुक की सफलता का राज है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें