फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Wave Alert: सबसे खतरे में दिल्ली, लू-गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, जानिए इससे बचाव के तरीके

Fri, 21 Apr 2023 12:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए देर ना करते हुए आपको भी हीट वेव से बचने के तरीके बताते हैं, ताकि आप अपना बचाव कर सकें। 
 
विज्ञापन
1 of 8
Heat wave - फोटो : Social Media
Heat Wave Alert : अभी अप्रैल का महीना चल रहा है, पर अभी से ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगर बात करें ऑरेंज अलर्ट की तो इसका मतलब यह है कि इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के साथ भयंकर लू भी चलने वाली है।

इन राज्यों में बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश समेत महाराष्ट्र, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर शामिल है। इन सभी में सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली पर मंडरा रहा है। अप्रैल के महीने से ही भीषण लू की शुरुआत होने लगी है। आगे आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।



अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल बीते सालों के मुकाबले और ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इसी के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस गर्मी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको शरीर से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी हीट वेव से बचने के तरीके बताते हैं, ताकि आप अपना बचाव कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 8
water melon
मौसमी फलों का करें सेवन

हीट वेव से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा मौसमी फलों जैसे तरबूज, खरबूजा, ककड़ी और खीरे का सेवन करें। इनके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 8
water bottle - फोटो : istock
बाहर निकलते वक्त साथ रखें पानी की बोतल

अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो साथ में पानी की बोतल जरूर रखें। थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। 

4 of 8
Heat wave - फोटो : पीटीआई
पहनें फुल कपड़े

वैसे तो जितना हो सकते दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना पड़ रहा है तो बाहर निकलते समय हल्के रंग और कॉटन वाले कपड़े पहनें। इसके साथ ही शरीर को धूप से बचाने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
विज्ञापन

5 of 8
coconut water - फोटो : istock
बाहर पी सकते हैं ये चीजें

अगर आपको बाहर गर्मी से चक्कर आने जैसे महसूस हो तो आप सत्तू, गन्ने का जूस या नारियल पानी पी सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Over size clothes - फोटो : instagram
टाइट कपड़ों से बनाएं दूरी 

गर्मी के इस मौसम में जब हीट वेव अपना कहर बरपा रही है तो जितना हो सके ढीले कपड़े ही पहनें। 
विज्ञापन

7 of 8
Tea - फोटो : Pixabay
इनसे रहें दूर

सॉफ्ट ड्रिंक या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें। इसके अलावा बहुत ज्यादा कॉफी और चाय का सेवन न करें। 
विज्ञापन

8 of 8
pakoda - फोटो : istock
खान-पान का रखें ध्यान

हीट वेव से प्रभावित राज्य में रहने वाले लोग अपने खान-पान का ध्यान रखें। ज्यादा तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं। धूप में बाहर निकलते समय हल्का खाना खाकर निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें