कहते हैं परिवर्तन ही जीवन का नियम है। जिंदगी में बदलाव होना बेहद जरूरी है और हम चाहकर भी परिवर्तन को रोक नहीं सकते। ऐसा ही कुछ बदलाव कुछ चीजों को लेकर हुआ है। पिछले कुछ सालों में चीजें इतनी बदल गई हैं कि कई बार लोगों को यकीन नहीं होता है। आज के दौर में स्मार्ट वर्क ज्यादा हो गया है, जिससे हमारी दिनचर्या में भी कई बदलाव आए हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में जो पिछले कुछ सालों में बिल्कुल बदल गई हैं या फिर कहीं पीछे छूट गई हैं।