फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2024: शिक्षकों का मिलेगा भरपूर आशीर्वाद, इन खास दोहों के साथ करें उनका अभिनंदन

Thu, 05 Sep 2024 09:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरु या शिक्षक पर आधारित कई दोहे हैं जो उनके सम्मान में आप शिक्षक दिवस पर आप सुना सकते हैं। यहां शिक्षक दिवस के लिए सुंदर दोहे दिए जा रहे हैं, जिसे अपने प्रिय शिक्षक को सुनाएं या ग्रीटिंग कार्ड में लिखकर दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
शिक्षकों के लिए दोहे - फोटो : amar ujala
Teachers Day 2024 Dohe: पौराणिक काल से ही भारत में गुरु को सर्वोपरि माना जाता रहा है। वह दौर गुरु शिष्य के संबंधों का था, जब किसी देश के राजकुमार से लेकर गरीब ब्राह्मण के बालक तक को गुरु आश्रम में दीक्षा दी जाती थी। सभी सामान होते थे, जो शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा प्राप्त करते थे। 

भले ही आज गुरु-शिष्य परंपरा सामान्यत: देखने को नहीं मिलती है लेकिन शिक्षक की भूमिका गुरु समान ही मानी जाती है। आज शिक्षक होते हैं जो अपने छात्र-छात्राओं का ज्ञान के माध्यम से मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक की भूमिका और महत्व को समझते हुए उनके प्रयासों के लिए उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। छात्रों ने ये दिन अपने शिक्षक का आभार व्यक्त करने के लिए मनाना शुरू किया। 

शिक्षक को उनके योगदान के लिए आभार देने के कई तरीके हैं लेकिन गुरु की महिमा का बखान करके भी अपने शिक्षक को खास महसूस करा सकते हैं। गुरु या शिक्षक पर आधारित कई दोहे हैं जो उनके सम्मान में आप शिक्षक दिवस पर आप सुना सकते हैं। यहां शिक्षक दिवस के लिए सुंदर दोहे दिए जा रहे हैं, जिसे अपने प्रिय शिक्षक को सुनाएं या ग्रीटिंग कार्ड में लिखकर दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
शिक्षकों के लिए दोहे - फोटो : amar ujala
गुरुर्ब्रम्हा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः


शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
शिक्षकों के लिए दोहे - फोटो : Amar ujala
गुरु मन में बैठत सदा, गुरु है भ्रम का काल,
गुरु अवगुण को मेटता, मिटें सभी भम्रजाल।


शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

4 of 7
शिक्षकों के लिए दोहे - फोटो : amar ujala
गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिन दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधे, गुरु बिन बढ़े न शान।


शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
शिक्षकों के लिए दोहे - फोटो : amar ujala
गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम,
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु है चारों धाम।


शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
शिक्षकों के लिए दोहे - फोटो : amar ujala
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय,
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।


शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिक्षकों के लिए दोहे - फोटो : amar ujala
गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान,
ज्ञान प्रकाशित कीजिए, हम समर्थ बलवान।


शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें