लोक नायक जयप्रकाश नारायण
- फोटो : Facebook/Lok Sangathan
जय प्रकाश नारायण
जय प्रकाश नारायण, जिनको ज्यादातर लोग जेपी के नाम से जानते हैं। भारतीय राजनीति में इनकी एक अलग पहचान और मान है। इनके क्रांति आंदोलन से कई नेता निकले, जिन्होंने भारत की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। नीतीश कुमार जो इस समय बिहार के मुख्यमंत्री हैं, तो वहीं लालू प्रसाद यादव भी इस पद को संभाल चुके हैं। वहीं रविशंकर प्रसाद पूर्व केंद्रीय मंत्री पद समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस समय वे ऊपरी सदन में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव और मुख्तार अब्बास नकवी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं।