फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2022: जीवन में शिक्षक क्यों होते हैं जरूरी? जानें एक टीचर की अहमियत

Mon, 05 Sep 2022 07:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिक्षक दिवस 2022 - फोटो : pixabay
Teacher's Day 2022: एक व्यक्ति को समाज के साथ सामंजस्य बैठाने और जीवन जीने के लिए जन्म के बाद से ही सीख की जरूरत होती है। बचपन में उसे बोलना, भूख लगने पर खाना मांगना, लोगों को संबोधित करना आदि के लिए परिवार रूपी एक शिक्षण संस्थान का सहारा मिलता है। वक्त के साथ उसे समाज में रहने और लोगों से तालमेल बैठाने के लिए स्कूल-कॉलेज में शिक्षा दी जाती है। ये तो वह जगह होती हैं जो इंसान को सीख देने के लिए माध्यम बनती हैं। लेकिन गुरु या शिक्षक किसी जगह या माध्यम की तुलना में सबसे ज्यादा अहम होता है। हर इंसान के जीवन में शिक्षक का होना बहुत जरूरी है। गुरू ही जिंदगी जीने का सार बताते हैं, सिखाते हैं और ज्ञान देते हैं। उस ज्ञान का कैसे उपयोग करना है, ये हम पर निर्भर करता है। इसलिए माता पिता से भी ऊपर गुरु का दर्जा होता है। एक बच्चे का भविष्य शिक्षक ही बना सकता है। गुरु की इसी अहमियत को सम्मानित करने के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के मौके पर जानिए हमारे जीवन में शिक्षक की क्या अहमियत हैं, शिक्षक की क्यों होती हैं जरूरत।
विज्ञापन

2 of 5
शिक्षक दिवस 2022 - फोटो : Social Media
ज्ञान की प्राप्ति के लिए

बच्चे को ज्ञान की प्राप्ति एक शिक्षक ही करा सकता है। यही ज्ञान बच्चे के भविष्य में बेहतर काम आता है। लोग पढ़ लिख कर ज्ञान प्राप्त करते हैं और ज्ञान के माध्यम से समाज में जीवन यापन के लिए जरूरतों को पूरा कर पाते हैं। लेकिन जो लोग पढ़ लिख नहीं पाते, वह ज्ञान की आवश्यकता को समझ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शिक्षक दिवस 2022 - फोटो : iStock
भविष्य बनाने के लिए

एक बच्चा जन्म से माता पिता पर निर्भर होता है लेकिन बड़े होने पर परिवार उस पर निर्भर करने लगता है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए बच्चे को एक अच्छी नौकरी या करियर बनाना होता है। करियर के आधार पर उसे सैलरी मिलती है, जिससे उसका घर चलता है। लेकिन करियर में तरक्की और अच्छी सैलरी की जरूरत एक शिक्षक के कारण ही पूरी हो पाती है। शिक्षक छात्र को पढ़ाता लिखाता है और उसे इस काबिल बनाता है कि वह अपना भविष्य बना सके।

4 of 5
शिक्षक दिवस 2022 - फोटो : iStock
सही मार्गदर्शन करने के लिए

एक गुरु ही आपको बताता है कि आपके लिए जीवन में क्या अच्छा है और क्या बुरा। शिक्षक सबसे अच्छा शुभचिंतक होता है, जो आपके भले के बारे में सोचता है। वह आपको बताता है कि सही मार्ग क्या है और गलत राह पर जाने के क्या परिणाम हो सकते हैं। सही गलत में फर्क करना शिक्षक सिखाते हैं, जो जीवन भर आपके काम आता है और कुछ भी करने से पहले आप उसके परिणाम के बारे में सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिक्षक दिवस 2022 - फोटो : Istock
समाज से जोड़ता है शिक्षक

बच्चे को बोलना माता पिता सिखाते हैं, लेकिन किसी बात को कैसे कहना है, क्या कहना चाहिए और क्या नहीं कहना चाहिए। किस से किस तरह से बात करनी  है, सम्मान करना क्या होता है? ऐसी ही कई जरूरी जानकारी शिक्षक देता है। शिक्षक आपको संवाद करने का सही तरीका सिखाते हैं। अगर बच्चा बोलने में अच्छा नहीं होता, तो उसे कैसे प्रोत्साहित करना है, ये शिक्षक ही बताता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें