फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Vivekananda Anmol Vachan: स्वामी विवेकानंद के ये अनमोल वचन, युवाओं के जीवन में करेंगे ऊर्जा का संचार

Thu, 12 Jan 2023 11:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
Swami Vivekananda Anmol Vachan: स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है। विवेकानंद जी की जयंती को देश युवा दिवस के तौर पर मनाता है। इसकी वजह है, विवेकानंद का आदर्श जीवन, जो हर युवा के लिए प्रेरणा है। स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं के लिए कुछ ऐसे संदेश दिए जो सफलता के मूलमंत्र बन गए। इन संदेशों ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद भारत के आध्यात्मिक गुरु थे, जिनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ। महज 25 वर्ष की आयु में विवेकानंद ने सांसारिक मोह माया को त्याग दिया और गुरु रामकृष्ण परमहंस के संपर्क में आए। बाद में उन्होंने गुरु के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया। हालांकि 39 वर्ष की अल्पायु में 4 जुलाई 1992 को स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया। उनके जोशपूर्ण भारण, अनमोल वचन और संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्तोत्र हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर उनके कुछ अनमोल वचनों के बारे में जानें, जो युवाओं के जीवन को सफल बनाने के मूलमंत्र बन गए।
विज्ञापन

2 of 6
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं।
वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है। 
विज्ञापन

3 of 6
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
एक समय में एक काम करो,
और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ। 

4 of 6
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
विज्ञापन

5 of 6
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
बस वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें