फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर पर निकलने से पहले ये 5 टिप्स जरूर जान लें,सुकून भरी होगी यात्रा

Mon, 10 Sep 2018 09:37 AM IST
रूपायन डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
travelling

कहीं सफर पर जा रहे हैं, तो जाने से पहले तैयारी जरूरी है? वर्ना आपका यह सफर सिर दर्द भी बन सकता है।नए स्थानों को देखना, नई जगहों की खोज करना और एक अलग संस्कृति में खो जाना। यह सब न केवल आपको एक अलग अहसास कराता है, बल्कि एक ऐसा अनुभव देता है, जिसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता। लेकिन यात्रा के दौरान पैसा बहुत जरूरी होता है। ट्रैवल्यारी के सीईओ अरविंद लामा कहते हैं कि एक अनजान जगह पर परिवार के साथ आप यात्रा पर जाने को तैयार हैं और बस या ट्रेन न मिले या होटल में कमरा नहीं मिल पाया, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि यात्रा से पहले उसका बजट बनाया जाए और होटल एवं वाहनों की बुकिंग पहले कर लें। इससे आपकी यात्रा भी अच्छी होगी और आप हर उस चीज का आनंद उठा पाएंगी, जिसकी आपने पहले से योजना बनाई थी।

विज्ञापन

2 of 6
travelling

बजट की योजना

यदि आप अगली यात्रा की योजना बना रही हों, तो आपको सबसे पहले अपना बजट बनाना चाहिए। इससे यात्रा के दौरान कोई चिंता नहीं रहती। अपने घूमने जाने की जगह, ठहरने के स्थान और अवधि के आधार पर आप खर्च की पहले से ही योजना बनाएं। इससे यात्रा के दौरान आपको पैसों से संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

3 of 6
travelling

होटल की बुकिंग

सस्ते होटल का मतलब खराब होटल नहीं है। अगर आप काम के सिलसिले में गई हैं, तो कोई भी साधारण लेकिन साफ और सुरक्षित कमरा ले सकती हैं, क्योंकि आपको बहुत ज्यादा समय वहां नहीं बिताना होता। वहीं छुट्टियों के लिए होटल पर बड़ी रकम खर्च करना भी बेहतर निर्णय नहीं होता। घूमने के लिए हजार से दो हजार रुपये तक का बुनियादी सुविधाओं वाला कमरा आपके परिवार के लिए पर्याप्त है। बेहतर सुविधा के लिए आप होटल की बुकिंग ऑनलाइन भी करा सकती हैं।

4 of 6
travelling

ट्रेन यात्रा

भारत में अधिकतर लोग ट्रेन से ही सफर करते हैं। अगर आप पैसा बचाना चाहती हैं, तो ट्रेन का इस्तेमाल कर सकती हैं। छोटे सफर के लिए ट्रेन सबसे बेहतर विकल्प होता है। याद रहे कि जब भी कहीं जाना हो, तो ट्रेन की बुकिंग रात की कराएं। इससे आपका दिन का समय बचेगा और आप रात की नींद का आनंद भी ले सकेंगी। यात्रा से पहले की ट्रेन की टिकट ऑफलाइन या ऑनलाइन बुक करवा लें, इससे आपको सुविधा रहेगी।

विज्ञापन

5 of 6
travelling

सार्वजनिक परिवहन

जब भी आप एक नए शहर में हों, स्थानीय टैक्सियों के इस्तेमाल से बचें। जानकारी जुटाएं और उपलब्ध सार्वजनिक परिवहन का पता लगाएं और उनका ही उपयोग करने की कोशिश करें। मेट्रो और सब-वे किसी भी बड़े शहर में मौजूद हैं, जो आपको शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में बहुत ही कम लागत और कम समय में पहुंचा सकते हैं। यदि कोई मेट्रो नहीं है, तो वहां जाने के लिए आप बस या कोई और सार्वजनिक माध्यम चुन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
travelling

स्मार्ट बुकिंग

सफर को आसान बनाने के लिए स्मार्ट बुकिंग का सहारा लेना अच्छा रहेगा। ऑनलाइन और समय से पहले बुकिंग करने पर आपको कई तरह के ऑफर मिल जाएंगे। स्मार्ट बुकिंग पर आपको अच्छी खासी छूट मिल सकती है। सस्ते सफर और कई चीजों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद ही बुकिंग करें। अगर आप जाने के साथ ही रिटर्न की टिकट भी बुक करवाती हैं, तो इससे आपको किराए में छूट मिल सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें