फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बारे में बहुत कुछ बताता है आपका पसंदीदा संगीत

Sun, 09 Sep 2018 09:37 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
music
सब अपनी पसंद का संगीत सुनना पसंद करते हैं। संगीत सुनने से जहां मूड फ्रेश होता है, वहीं पसंदीदा संगीत आपके व्यक्तित्व को भी दर्शाता है।जी हां यह बात बिल्कुल सच है और यह हम नहीं हाल ही में हुआ एक शोध बताता है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
music
ब्रिटेन के फिट्जविलियम कॉलेज के एक शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि सरल और दिल को सुकून पहुंचाने वाला संगीत सुनने वालों के बहिर्मुखी व्यक्तित्व का मालिक होने की संभावना ज्यादा होती है। साथ ही ओपेरा पसंद करने वाले लोग ज्यादा कल्पनाशील होते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
music
शोधकर्ताओं का तो यहां तक दावा है कि लोगों की संगीत की पसंद से उनके व्यक्तित्व के बारे में सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। 20,000 लोगों पर किए गए इस ऑनलाइन शोध में 22 साल से अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
music
इस शोध में 25 श्रेणियों का संगीत पेश किया गया। इसमें पाया गया कि बातूनी और ऊर्जावान लोगों ने सरल, आरामदेह और बिना गीत वाला संगीत सुनना पसंद किया। वैसे संगीत में पसंद और व्यक्तित्व के रिश्ते पर अपने देश में भी लोग टिप्पणी करते रहते हैं। यह शोध ‘न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के जर्नल 'एन्नल्स' में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें