नौकरी और परिवार ये दो शब्द, वैसे तो बहुत ही साधारण से हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति के जीवन में इन दोनों से महत्वपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। व्यक्ति के जीवन में सबसे पहला स्थान परिवार का होता है, लेकिन परिवार को चलाने के लिए नौकरी का होना भी बहुत जरूरी है। जहां पारिवारिक जीवन की गाड़ी सदस्यों के त्याग, प्रेम और परस्पर आदर भाव पर चलती है, तो नौकरी में भी इन चीजों की आवश्यकता होती है। लेकिन समस्याएं वहां से शुरू होती हैं, जब परिवार और नौकरी के बीच सामंजस्य का अनुपात बिगड़ने लगता है या यूं कहें कि जब व्यक्ति नौकरी को अधिक महत्व देता है और परिवार से दूर होने लगता है।
पढ़ें- तनाव से पुरुषों को हो सकते हैं ये 4 बड़े नुकसान, आप भी जान लें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
स्ट्रेस
कई बार देखने में आता है कि व्यक्ति ऑफिस की जिम्मेदारियों के भार से इतना तनावग्रस्त हो जाता है कि हमेशा उसके दिमाग में ऑफिस की ही बातें चलती रहती हैं। घर पर आने के बाद भी वह काम के बारे में ही सोचता है। इससे वह चिड़चिड़ा हो जाता है। परिवार से दूरी बना लेता है। ऐसे में, जरूरी है कि ऑफिस का काम ऑफिस में निपटाया जाए। घर में पूरा समय हो सिर्फ परिवार के लिए।
पढे़ं- दिनभर थका महसूस करते हैं तो अनदेखा न करें ये लक्षण, हो सकती है गंभीर समस्या
विज्ञापन
3 of 5
स्ट्रेस
जिंदगी हो या फिर ऑफिस, तनाव कहीं पीछा नहीं छोड़ता। परेशानी वहां से शुरू होती है, जब व्यक्ति खुद पर तनाव को हावी होने देता है। ऐसा न हो, इसके लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सुबह उठते ही दिन की शुरुआत करने से पहले रिलैक्स होकर कुछ वर्कआउट करें। परिवार के लोगों से हंस कर बात करें। फिर जब ऑफिस जाएं, तो जाते ही काम पर न लग जाएं, बल्कि अपने सहकर्मियों से मुलाकात करें। उनका हाल-चाल पूछें। ज्यादा नहीं, बस पांच मिनट दें और फिर काम शुरू करें।
पढ़ें- काम का तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे मिलेगा दिमाग को रिलेक्स
4 of 5
स्ट्रेस
काम करने के बीच में चाय और कॉफी के लिए भी वक्त निकालते रहें। मुमकिन हो तो अपने घर में या बच्चों से कुछ देर फोन पर बात कर लें। अपने ऑफिस के सहकर्मियों के साथ हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहेगा। शाम को घर पर खाने की टेबल से मोबाइल फोन और टेलीविजन को दूर रखें। इस समय पूरी तरह से अपने परिवार के साथ मिल-जुल कर भोजन का आनंद लें।
पढे़ं- खुलकर हंसने के होते हैं बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे ये पांच फैक्ट्स
ऑफिस का तनाव घर पर कभी न लाएं, बल्कि घर पर तनावमुक्त रहें और अपने आपको भी समय दें। प्लान बनाएं। महत्वपूर्ण तिथियों और आयोजन के नोट बनाएं। इससे समय बचेगा और काम याद रहेंगे। सारी टेंशन छोड़कर, यदि आप कुछ इस तरह से अपनी जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ाएंगे, तो आप परिवार और नौकरी, दोनों ही जगह हिट रहेंगे।