फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से पुरुषों को हो सकते हैं ये 4 बड़े नुकसान, आप भी जान लें

Sun, 12 Nov 2017 08:55 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
stress management
तनाव एक ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान है। कई बार तनाव के नुकसान पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग समस्याओं के रूप में झेलने पड़ जाते हैं।  इस संबंध में कई रिसर्च भी किए गए लेकिन पुरुषों के तनाव से होने वाने नुकसान अलग अलग सामने आए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि पुरुषों में तनाव होने पर उन्हें क्या नुकसान होता है। 

पढ़ें- काम का तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे मिलेगा दिमाग को रिलेक्स
विज्ञापन

2 of 5
stress management
हो सकती है दिल से संबंधित समस्या 
वैसे तो तनाव से पुरुषों और महिलाओं, दोनों को ही दिल के रोगों का खतरा अधिक होता है लेकिन कई शोधों में यह माना गया है कि तनाव के कारण दिल के रोगों का खतरा पुरुषों में अधिक होता है। हेनरी फोर्ड हॉस्पिटल के शोध के अनुसार जिन पुरुषों के परिवार में दिल के रो‌गों का इतिहास रहा है उन्हें उम्र से अनुमानित आयु से 12 साल पहले ही दिल के रोग होते हैं, जिसकी वजह तनाव है।

पढ़ें- खुलकर हंसने के होते हैं बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे ये पांच फैक्ट्स
विज्ञापन

3 of 5
stress management
शारीरिक कमजोरी की बनता है वजह
कई शोधों में यह माना जा चुका है बहुत अधिक तनाव से पुरुषों में शारीरिक तौर पर कमजोर हो जाते हैं। इतना ही नहीं, तनावग्रस्त पुरुष अगर पिता बन भी जाएं तो उनके बच्चों के मस्तिष्क के विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

पढे़ं- दिनभर थका महसूस करते हैं तो अनदेखा न करें ये लक्षण, हो सकती है गंभीर समस्या

4 of 5
रहिए कूल
चली जाती है चेहरे की रौनक 
पुरुषों में चेहरे के आकर्षण और प्रतिरोधी क्षमता का संबंध टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन से है। यूनिवर्सिटी ऑफ एबर्डीन के शोध में माना गया कि तनाव से शरीर में कोर्टिजोल का स्तर बढ़ता है जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है और पुरुषों का शारीरिक आकर्षण घटता है।

पढ़ें- ऑफिस में काम करते वक्त आजमाएं ये 5 टिप्स, बढ़ जाएंगे सैलरी डबल होने के चांस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stress management
प्रोस्टेट कैंसर का खतरा 
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार बहुत अधिक तनाव से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम का उपयोग करके प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को भी राहत पहुंचाई जा सकती‌ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें