फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सीधे खड़े हो जाइए, छूमंतर होगी ये गंभीर बीमारी

Thu, 02 Feb 2017 03:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी भारी-भरकम हो गई है कि तनाव यानी डिप्रेशन होना तो लाजिमी है। लोग तनाव से निपटने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। लेकिन एक नया रिसर्च आपको डिप्रेशन से निपटने का सबसे आसान और बिना खर्च का विकल्प बता रहा है।   
विज्ञापन

2 of 6
इस नई स्टडी में दावा किया गया है कि शरीर को सही मुद्रा में रखने से आप डिप्रेशन से बच सकते हैं। इससे पहले के रिसर्च में ये बात सामने आई है झुककर बैठना आपके मूड को बुरी तरह से प्रभावित करता है। जबकि जब आप सीधे बैठते हैं तो ये आपके मूड को खुशनुमा बनाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने रिसर्च में पाया कि हमारे बैठने के तरीके का सीधा संबंध डिप्रेशन से हैं। बैठने के अलग-अलग तरीकों का जब परीक्षण किया गया तो ये पाया गया कि एकदम सीधे तनकर बैठने वाले लोग डिप्रेशन से दूर रहते हैं। 

4 of 6
इस रिसर्च का नेतृत्व करने वाली डॉ एलिजाबेथ ब्रॉडबेंट का कहना है कि आपके शरीर के सही मुद्रा में रहने से आपकी इच्छाशक्ति बढ़ती है जिससे आप अपनी बात को आत्मविश्वास के साथ बोल पाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
इसके अलावा शोधकर्ताओं का ये भी कहना है कि सीधा तनकर बैठने वाले लोग औरों की अपेक्षा ज्यादा अलर्ट, जोशीले, निडर और तनाव के दौरान खुद पर काबू बनाए रखने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साइकोलॉजी टुडे से बात करती हुईं डॉ ब्रॉडबेंट ने बताया कि जब वो दुखी थीं तब उनके दिमाग में इस विषय पर रिसर्च करने का विचार आया। उन्होंने बताया पहले मैं कंधे झुकाकर जमीन पर देख रही थी लेकिन जब मैंने अपने शरीर को सही स्थिति में लाया तो मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। तभी मेरे दिमाग में आया कि मैं इस विषय पर रिसर्च करूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें