फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस से नजदीकी के फायदे कम, मुश्किलें ज्यादा!

Sat, 21 Jan 2017 03:21 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 6
बॉस से संबंध
अपने बॉस के साथ अच्छे रिश्ते न होना आपके लिए कई तरह की दिक्कतें पैदा कर सकता है लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि बॉस के साथ नजदीकी भी आपको कई तरह की मुश्किलों में डाल सकती है। अमरीका की सैन डिएगो यूनिवर्सिटी के जेरेमी बर्नर्थ कहते हैं कि बॉस से करीबी ताल्लुक आपके ऊपर कई तरह के दबाव डालता है। खास तौर से अगर आप पहले दोस्त रहे हों और फिर आपका दोस्त आपका बॉस बन जाए। इससे तनाव बढ़ता है। लोग अक्सर दफ्तर से गायब रहने लगते हैं और उनके काम पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन

बॉस से नजदीकी के फायदे कम, मुश्किलें ज्यादा!

2 of 6
बॉस से संबंध
बॉस से नजदीकी थोड़े वक्त के लिए तो बहुत अच्छी होती है लेकिन लंबे वक्त तक अगर आप बॉस के करीबी रहते हैं तो इससे थकान और निराशा होने लगती है। ऐसा तब और होता है जब बॉस से नजदीकी की वजह से आप अपनी जरूरतों और अपने सिद्धांतों से समझौते करने लगते हैं क्योंकि आपके बॉस को लगता है कि बुरा हो या अच्छा हर फैसले में आपको उसके साथ होना चाहिए। ऐसा सभी नजदीकी रिश्तों में होता है। फिर चाहे घर का हो या दफ्तर का न्यूयॉर्क के मनोवैज्ञानिक विंसेंट पासारेली कहते हैं कि घरेलू ताल्लुक और दफ्तर के संबंधों में कोई खास फर्क नहीं होता। विसेंट कहते हैं कि हम अक्सर दफ्तर में भी ऐसे साथी तलाशते हैं जिनके साथ घर जैसा माहौल महसूस हो। अपनी जिंदगी के तमाम तजुर्बों की बिनाह पर ही हम दफ्तर में साथी बनाते हैं।
विज्ञापन

बॉस से नजदीकी के फायदे कम, मुश्किलें ज्यादा!

3 of 6
बॉस से संबंध
दफ्तर में बॉस से नजदीकी के कई फायदे होते हैं मगर इससे रिश्ते का दबाव आपके ऊपर बढ़ भी जाता है। कहने को तो दूर रहने वालों से आपके रिश्ते तनाव भरे होते हैं। मगर नजदीकी ताल्लुक भी कई बार आपको तनाव देते हैं। जब हम किसी के करीब होते हैं तो हम चीजों को नए नजरिए से देखते हैं। मतभेदों को हम इनकार समझने लगते हैं। किसी के बर्ताव से निराशा को हम धोखा समझने लगते हैं। अगर आप ऐसी कंपनी में काम करते हैं जहां निजी और कारोबारी रिश्ते साथ-साथ चलते हैं, तो दोस्त से मुलाजिम बनना बेहद मुश्किल होता है। इससे तनाव और बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपका बॉस आपका दोस्त है और वो आपको डांटता है तो आपको लगता है कि बॉस नहीं, आपका दोस्त आपको जलील कर रहा है।

बॉस से नजदीकी के फायदे कम, मुश्किलें ज्यादा!

4 of 6
बॉस से संबंध
जैसा कि मियां-बीवा या फिर दो करीबी दोस्तों के बीच होता है, रिश्तों में गर्माहट या ठंडापन आपको अलग-थलग होने का एहसास देता है। जिससे आप रोज मिलते थे, बिंदास बातें करते थे। अचानक ही वो आपको बहुत दूर खड़ा मालूम होता है। अचानक ही आपको लगता है कि आप उससे मिल ही नहीं सकते। फिर से अच्छा वक्त साथ नहीं गुजार सकते। आपको लगता है कि दोस्त ने आपके साथ दगा किया है। आपका साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बॉस से नजदीकी के फायदे कम, मुश्किलें ज्यादा!

5 of 6
बॉस से संबंध
किसी बॉस से दोस्ती होना आसान होता है। मगर किसी दोस्त का बॉस बनना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। वजह ये कि आपका दोस्त, बॉस के तौर पर आपसे उम्मीदें पाल लेता है। उसे लगता है कि आपको हर इशारा समझना चाहिए। उसकी हर बात पर हामी भरनी चाहिए। ऐसे में बेहतर ये होता है कि बॉस से दोस्ती का रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। आपको उसे सिर्फ बॉस के तौर पर देखना चाहिए। आपको अपनी हदें खुद तय करनी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉस से नजदीकी के फायदे कम, मुश्किलें ज्यादा!

6 of 6
बॉस से संबंध
आपको पता होना चाहिए कि आपका जो दोस्त है वो बॉस के तौर पर जब ज्यादा डिमांड करे तो उसे मना करना चाहिए। ये ठीक उसी तरह है जब आप आत्ममुग्ध बॉस से निपटते हैं। जिसे अपने सिवा कुछ भी नहीं सूझता। उसके दिल में आपका ख्याल नहीं होता। ऐसे शख्स पर भरोसा करना है या नहीं, ये उसके बर्ताव पर ही निर्भर करता है। कहने का मतलब ये कि बॉस अगर दोस्त है, तो दोस्ती भी औपचारिकता और दफ्तर के उसूलों के दायरे में ही निभानी चाहिए और अगर ऐसी दोस्ती बोझ बनने लगे तो उसे उतार फेंकना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें