फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: एक्टिंग से राजनीति में आईं स्मृति ईरानी की आय है कितनी? जानिए अमेठी सांसद की कुल संपत्ति

Sun, 03 Apr 2022 11:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
स्मृति ईरानी की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/smritiiraniofficial

Smriti Irani Net Worth 2022: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी सीरियल के जरिए घर घर में तुलसी बहू के तौर पर पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को नई दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से की, जिसके बाद साल 2003 में उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया। एक्टिंग करियर में स्मृति को जितना पसंद किया गया, उनका राजनीतिक करियर भी उतना ही दमदार रहा। स्मृति ईरानी मोदी कैबिनेट में मंत्री का पद मिला। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में राहुल गांधी को हराकर चुनाव जीता और अमेठी की सांसद बन गईं। स्मृति ईरानी के पति एक पारसी व्यवसायी हैं हालांकि स्मृति ने अपनी पहचान खुद के बलबूते बनाई है।आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। ये सम्पत्ति उन्होंने अभिनय के जरिए तैयार की है। चलिए जानते हैं स्मृति ईरानी के करियर, लाइफस्टाइल, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।

विज्ञापन

2 of 7
स्मृति ईरानी की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/smritiiraniofficial

स्मृति ईरानी के प्रसिद्ध टीवी कार्यक्रम

अभिनय के दिनों में स्मृति ईरानी ने टीवी के साथ ही कुछ फिल्मों में भी काम किया। हालांकि उनके सबसे ज्यादा मशहूर रोल थे, क्योंकि सास भी कभी बहु थी कि तुलसी और रामायण की सीता। स्मृति ने ये है जलवा और सावधान इंडिया को होस्ट भी किया।

विज्ञापन

3 of 7
स्मृति ईरानी की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला

स्मृति ईरानी का राजनीतिक करियर

स्मृति ईरानी ने साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। साल 2004 में  उन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। उसी साल आम चुनाव में उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक लसे कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गईं। 2014 में भाजपा ने स्मृति को अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ टिकट दिया। इस बार भी उन्हें हार मिलो लेकिन मोदी सरकार के केंद्र की सत्ता में आने के बाद मोदी मंत्रिमंडल में उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया। साल 2019 में वह राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी सीट से फिर मैदान में उतरीं और इस बार जीत हासिल की। 

4 of 7
स्मृति ईरानी की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/smritiiraniofficial

स्मृति ईरानी की कमाई

स्मृति की सालाना कमाई एक करोड़ रुपए है। स्मृति ईरानी ने घोषित किया था कि साल 2017-18 में उनकी कमाई 46 लाख 57 हजार है।

विज्ञापन

5 of 7
स्मृति ईरानी की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/smritiiraniofficial

स्मृति ईरानी का कार कलेक्शन

राजनेता स्मृति ईरानी के पास ज्यादा बड़ा और मंहगा कार कलेक्शन नहीं है। उनके पास 13.14 लाख की गाड़ी है।

विज्ञापन

6 of 7
स्मृति ईरानी की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/smritiiraniofficial

स्मृति ईरानी की कुल सम्पत्ति

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व अभिनेत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी 7 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्मृति ईरानी की नेटवर्थ - फोटो : Instagram/smritiiraniofficial

स्मृति ईरानी का घर

स्मृति अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती हैं। हालांकि उनका गौरीगंज में एक प्लॉट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति अमेठी निर्वाचन क्षेत्र में ही अपना घर बनाना चाहती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें