फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldi-Mehndi Decoration Idea: घर में शादी है तो हल्दी-मेहंदी से लिए ऐसे करें सजावट, यहां से लें आइडिया

Sun, 24 Nov 2024 11:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां शादी के मौके पर हल्दी और मेहंदी की सजावट को खास और यादगार बनाने के लिए कुछ सरल और खूबसूरत आइडियाज दिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
घर में शादी है तो हल्दी-मेहंदी से लिए ऐसे करें सजावट - फोटो : अमर उजाला
Haldi-Mehndi Decoration Idea: जिस तरह से शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है, ठीक उसी तरह से शादी से जुड़ी हर रस्म भी दूल्हा और दुल्हन के लिए स्पेशल होती है। इसे और खास बनाने के लिए न सिर्फ दूल्हा दुल्हन बल्कि उनके घर वाले भी कई कई दिन पहले से इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं।

इन्हीं रस्मों में सबसे स्पेशल होती है हल्दी और मेहंदी की रस्म। इसके लिए घर को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। वैसे तो इसके लिए डेकोरेटर होते हैं, लेकिन यदि आप डेकोरेटर से घर नहीं सजवाना चाहते तो हम यहां आपको हल्दी मेहंदी डेकोरेशन के कुछ आइडिया देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पारंपरिक चीजों का करें इस्तेमाल - फोटो : instagram
पारंपरिक चीजों का करें इस्तेमाल

 यदि आप हल्दी-मेहंदी की डेकोरेशन को पारंपरिक टच देना चाहती हैं तो उसके लिए फूलों के साथ-साथ मटकों का इस्तेमाल करें। यदि आपके पास मिट्टी के मटके हैं, तो उन्हें सजा लें। उससे भी आपकी डेकोरेशन खूब प्यारी दिखेगी। यदि मिट्टी के मटके नहीं हैं तो उनके रंगों का चयन डेकोरेशन के हिसाब से ही करें। 
विज्ञापन

3 of 6
फूलों का करें इस्तेमाल - फोटो : instagram
फूलों का करें इस्तेमाल

शादी-विवाह में फूल काफी ज्यादा काम आते हैं। ऐसे में आप यदि पीले और हरे फूलों से हल्दी-मेहंदी का स्टेज सजाएंगे तो ये देखने में काफी प्यारा लगेगा। अदि डेकोरेशन बदलने का समय है, तब तो ठीक है, वरना आप दोनों रंगों का इस्तेमाल करते हुए ही सजावट करें।

4 of 6
कुशन की सहायता से सजाएं - फोटो : instagram
कुशन की सहायता से सजाएं

कुछ अलग करना चाहते हैं तो उस तरह से पहले तो डेकोरेशन की जगह सोफे और कुर्सी डलवाएं। इसके बाद इनपर खूब सारे कुशन भी लगवाएं। ये कुशन वाला आइडिया मेहंदी के लिए ज्यादा सही है। हल्दी में कुशन खराब होने का डर रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
लाइट्स का करें इस्तेमाल - फोटो : instagram
लाइट्स का करें इस्तेमाल

यदि हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम शाम के समय है तो इस तरह से लाइट्स का इस्तेमाल करके अपने घर को सजाएं। इसके लिए आप लैंप्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जगमगाती हुई लाइट्स डेकोरेशन में चार चांद लगा देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तैयार करें फोटोबूथ - फोटो : instagram
तैयार करें फोटोबूथ

आजकल हर कोई फोटो खिंचवाने का काफी शौकीन होता है। ऐसे में हल्दी और मेहंदी के समय फोटोबूथ तैयार करवाएं। इसके साथ-साथ प्रॉम्स भी बूथ में रखें, ताकि लोग इसकी मदद से तमाम फोटोज क्लिक करवा सकें। इससे भी आपकी हल्दी-मेहंदी यादगार हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें