फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: श्रद्धा कपूर करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन, एक फिल्म से करती हैं इतनी कमाई

Thu, 03 Mar 2022 12:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/shraddhakapoor
बॉलीवुड के मशहूर विलेन और राजा बाबू के नंदू यानी शक्ति कपूर अपने दौर के दिग्गज कलाकारों में शामिल हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी इन दिनों इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। श्रद्धा ने अपनी एक्टिंग और लुक्स से सभी का दिल जीत लिया है। 3 मार्च यानी आज श्रद्धा कपूर का जन्मदिन है। तीन पत्ती से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा कपूर कम समय में ही इंडस्ट्री में खास मुकाम पर पहुंच गई हैं। अपने पिता से अलग श्रद्धा कपूर आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास लग्जरी कारे हैं, तो वहीं वह कई ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं। अपने दम पर उन्होंने अपने लिए एक बेहद लग्जरी लाइफ स्टाइल बना ली है। श्रद्धा के पास आलीशान घर, करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां हैं। चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर एक फिल्म के लिए कितने रुपये लेती हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है।
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। फिल्मों में अभिनय, मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम करके श्रद्धा ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ 57 करोड़ है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर की कमाई

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा श्रद्धा कई ब्रांड्स को भी एंडोर्स करती हैं, जिसमें लैक्मे, फ्लिपकार्ट, सीक्रेट टैम्प्टेशन और वीट शामिल है। श्रद्धा की सालाना कमाई 6 करोड़ रुपये तक है। 

4 of 5
श्रद्धा कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर का घर

श्रद्धा कपूर अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में रहती हैं। यहां श्रद्धा का एक सी फेसिंग आलीशान बंगला है।उनके घर का इंटीरियर, फर्नीचर और दीवारें विंटेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : Insatagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर का कार कलेक्शन

श्रद्धा कपूर के पास दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। इसमें ऑडी क्यू7, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये, लगभग दो करोड़ की कीमत की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और एक करोड़ से ज्यादा की कीमत की मर्सिडीज बेंज जीएलई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें