फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर के पास हैं कई लग्जरी कारें और ये आलीशान घर, जानिए जीती हैं कैसी लाइफ

Wed, 03 Mar 2021 03:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
shraddha kapoor - फोटो : instagram/shraddha kapoor
कहते हैं अगर आपके अंदर किसी चीज की कला है, और अगर आपका काम वाकई काबिले तारीफ है तो फिर आपको बड़ा मुकाम हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ। भले ही उनके पिता शक्ति कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पुराने और मशहूर अभिनेता हैं, लेकिन श्रद्धा ने बिना उनकी मदद लिए अपना फिल्मी करियर शुरू किया। आज श्रद्धा काफी कामयाब और लग्जरी लाइफ जीती हैं। उन्होंने अपने दम पर अपने कई सपने पूरे किए, जो शायद हर लड़की करना चाहती हैं। तो चलिए आपको श्रद्धा कपूर की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
shraddha kapoor - फोटो : instagram/Shraddha kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज यानी तीन मार्च को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। वे फिल्मों में महान विलन के तौर पर जाने वाले शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी हैं। वहीं, श्रद्धा ने अपनी एक्टिंग के दम पर इतना नाम कमाया है कि आज उनकी फैन फॉलोइंग काफी है और उनकी फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
shraddha kapoor - फोटो : instagram/Shraddha kapoor
श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ बेहद ही कमाल की केमिस्ट्री साझा करती हैं। इसी साल जनवरी महीने में श्रद्धा ने उस वक्त अपने पिता को सरप्राइज दिया, जब उन्होंने उनके लिए मुंबई के जुहू एरिया में 1.3 करोड़ रुपये की कीमत वाली प्रॉपर्टी खरीदी, और इस प्रॉपर्टी का 50 प्रतिशत शेयर उन्हें तोहफे में दिया।

4 of 7
shraddha kapoor - फोटो : instagram/shraddha kapoor
फिल्मों में श्रद्धा ने तीन पत्ती से 10 साल पहले डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में जैसे- आशिकी-2, हैदर, बागी, एबीसीडी-2, स्त्री, स्ट्रीट डांस 3डी जैसी कई हिट फिल्में दी और आज बॉलीवुड में उनका सिक्का चलता है।
विज्ञापन

5 of 7
shraddha kapoor - फोटो : instagram/shraddha kapoor
श्रद्धा कपूर काफी लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। उनकी साल भर की आमदनी की बात करें, तो वो लगभग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है। श्रद्धा के पास जुहू में सी फेसिंग फ्लैट और एक शॉप के अलावा मड आईलैंड में भी एक बंगला है। उनके इन घरों में हर सुख-सुविधा मौजूद हैं। यहां बड़ा हॉल, बड़े कमरे, बड़े किचन और गार्डन भी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
shraddha kapoor - फोटो : instagram/Shraddha kapoor
श्रद्धा कपूर को लग्जरी कारों का भी शौक है। उन्होंने अपने लिए एक मर्सिडीज बेंज कार खरीदी है, जिसकी कीमत एक करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास ऑडी क्यू7 (80 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत), दो करोड़ की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, एक करोड़ से ज्यादा कीमत वाली मर्सिडीज बेंज GLE, मिनी कूपर जैसी कारें हैं। ताजा रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस साल श्रद्धा की नेट वर्थ लगभग 14 मिलियन डॉलर के आसपास रही यानी 102 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddha kapoor
श्रद्धा अपनी कमाई फिल्मों, विज्ञापन और सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन के जरिए करती हैं। एक फिल्म के लिए श्रद्धा 5 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। यहां आपको बता दें कि श्रद्धा एक्ट्रेस के अलावा अच्छी सिंगर भी हैं। इसलिए वो कई लाइव परफॉर्मेंस भी करती हैं। उनकी एक्टिंग की तरह ही फैंस उनकी आवाज को भी काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें