फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2021: यहां जानें शरद पूर्णिमा का क्या है महत्व, इन बातों का रखें खास ध्यान

Tue, 19 Oct 2021 12:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शरद पूर्णिमा का महत्व - फोटो : istock
हर साल कुछ न कुछ ऐसी तिथियां होती हैं, जो बेहद शुभ मानी जाती हैं। इस दौरान कई काम करने से मनचाह फल मिलता है और कई बिगड़े काम तक बन जाते हैं। जैसे- पूर्णिमा को ही ले लीजिए। वैसे तो पूर्णिमा का अपना महत्व होता है, लेकिन बात जब शरद पूर्णिमा की होती है तो इस तिथि को खास माना जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर 2021 यानि मंगलवार के दिन है। इस दिन मंदिरों में और लोग अपने-अपने घरों में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं और उनसे मन चाह फल भी मांगते हैं। कहा जाता है कि अगर इस दिन पूरे तन-मन से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाए, तो हर मुराद पूरी होती है। लेकिन क्या आप इस दिन के महत्व के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शरद पूर्णिमा का महत्व - फोटो : istock
ये है इस दिन का महत्व
  • पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है और कहा तो यहां तक जाता है कि चंद्रमा की रोशनी से इस दिन अमृत वर्षा होती है। इसी के कारण पूर्णिमा की रात में जिस चीज पर भी चंद्रमा की किरणें पड़ती है, उसमें अमृत्व का संचार होता है। इसलिए ही इस रात को खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी मे रखने की मान्यता है।
विज्ञापन

3 of 5
शरद पूर्णिमा का महत्व - फोटो : istock
ये है इस बार की तिथि और शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ:- 
  • ये 19 अक्टूबर 2021 को शाम 07 बजे से प्रारंभ होगी।

पूर्णिमा तिथि समाप्त:- 
  • ये अगले दिन यानी 20 अक्टूबर 2021 को रात 08:20 बजे समाप्त होगी।

4 of 5
शरद पूर्णिमा का महत्व - फोटो : Instragram/mohinifashionaccessories
इन बातों का रखें खास ध्यान

-इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, लेकिन भूलकर भी इस दिन काले रंग के कपड़ों को धारण न करें।

-इस दिन उपवास रखना चाहिए, और इसमें सिर्फ जल और फल ही ग्रहण करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरद पूर्णिमा का महत्व - फोटो : iStock
  • अगर आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो आपको सात्विक आहार ही ग्रहण करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से (शरीर के शुद्ध और खाली रहने से) अमृत की प्राप्ति अच्छे तरीके से होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें