फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl : घर चलाने के लिए कंडोम तक बेचने को तैयार थे शाहरुख, लोगों ने कुंवारे रहने की दी थी सलाह

Thu, 02 Nov 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 52वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख खान यूं ही फिल्‍म इंडस्ट्री के बादशाह नहीं बने। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए शाहरुख ने बहुत मेहनत की। इसमें उनका साथ उनकी पत्नी गौरी ने दिया। गौर हर मुश्किल घड़ी में शाहरुख के साथ खड़ी रहीं।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान
अनुपमा चोपड़ा ने शाहरुख पर लिखी अपनी किताब 'शहंशाह-ए-बॉलीवुड' में उनसे जुड़े कई ऐसे किस्सों का खुलासा किया है जिन्‍हें शायद आप नहीं जानते होंगे। किताब के मुताबिक, शाहरुख को सपोर्ट करने के लिए गौरी खुद भी नौकरी किया करती थीं। जब शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब दर्शकों को कुंवारे रोमांटिक हीरो पसंद आते थे। 

पढ़ें- Wedding Pics: गौरी के लिए हिंदू बन गए थे शाहरुख खान, असलियत सामने आई तो ये हुआ था अंजाम
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान
इसके चलते आमिर खान ने अपनी शादी की बात चार साल तक छिपाए रखी। इसके उलट शाहरुख ने गौरी को हर किसी से मिलवाया। कई लोगों ने शाहरुख को सलाह दी थी कि वो तब तक शादी ना करें जब तक उनकी फिल्में ‌हिट ना हों। तब शाहरुख ने कहा था, 'मैं फिल्में छोड़ सकता हूं लेकिन शादी नहीं टाल सकता।' शाहरुख ने अपने प्यार को सबके सामने कबूल किया था

पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बाद से ऐश्वर्या राय इस्तेमाल कर रहीं ये खास चीज, चुपचाप कर देती हैं ऑर्डर

4 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख ने कहा था, 'मेरे लिए गौरी सबसे पहले आती है। अगर उसके लिए मुझे फिल्में भी छोड़नी पड़ी तो मैं छोड़ दूंगा। मैं उसके बिना पागल हो जाऊंगा। वो मेरी अमानत है। मैं उसके शरीर से प्यार करता हूं। मैं उसका दीवाना हूं।' शाहरुख ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो वो बहुत कम फीस लिया करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान
जब शाहरुख स्टार बन गए थे तब भी वो कम फीस लेते थे। इसलिए उन्हें कम बजट वाला स्टार कहा जाता था। पूरे देश में शाहरुख के फैन बन गए थे लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध‌ि तब मिली जब वो छोटे पर्दे पर आने वाले विज्ञापनों में नजर आए। जब आमिर खान एक ऐड के 7 करोड़ रुपए लेते थे। वहीं शाहरुख आधे दाम पर ऐड करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान
फिल्में करना शाहरुख का शौक था और विज्ञापन से उनके घर की रोजी-रोटी चलती थी। 1998 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, 'मुझे अपने बंगले के लिए पैसों की जरूरत है। मुझे अपने बेटे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए रुपए चाहिए। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए मुझे रुपए चाहिए। उसके लिए मैं कोला भी बेचूंगा और कंडोम भी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें