फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डर से शाहरुख नहीं बनना चाहते थे कुंवारे हीरो, जल्दबाजी में कर ली थी शादी

Thu, 02 Nov 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान
रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का आज से एक महीने बाद बर्थडे है। इस बार शाहरुख अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। इस एक महीने में हम हर रोज आपको शाहरुख खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताएंगे जो आप शायद पहली बार सुनेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान
शाहरुख खान यूं ही फिल्‍म इंडस्ट्री के बादशाह नहीं बने। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए शाहरुख ने बहुत मेहनत की। इसमें उनका साथ उनकी पत्नी गौरी ने दिया। गौर हर मुश्किल घड़ी में शाहरुख के साथ खड़ी रहीं।

पढ़ें- स्टेज पर ही कंटेस्टेंट से लड़ने लगीं 'अंगूरी भाभी', घर के अंदर मिल गया पुराना दुश्मन
विज्ञापन

3 of 7
शाहरुख खान
आज का किस्सा शाहरुख और गौरी से जुड़ा है। इस किस्से का जिक्र अनुपमा चोपड़ा ने शाहरुख पर लिखी अपनी किताब 'शहंशाह-ए-बॉलीवुड' में किया है। गौरी शाहरुख के साथ तब से हैं जब उन्हें काम मिलना भी नहीं शुरू हुआ था।

पढ़ें- Bigg Boss 11: इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ था अर्शी खान का अफेयर, BF के लिए पार की थी सारी हदें

4 of 7
शाहरुख खान
शाहरुख को सपोर्ट करने के लिए गौरी खुद भी नौकरी किया करती थीं। जब शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब दर्शकों को कुंवारे रोमांटिक हीरो पसंद आते थे। इसके चलते आमिर खान ने अपनी शादी की बात चार साल तक छिपाए रखी। 
पढ़ें- सलमान ने पूछा ऐसा सवाल कि अवाक रह गईं सपना चौधरी, खोल दिया जहर खाने का राज
विज्ञापन

5 of 7
शाहरुख खान
फिल्म 'कयामत से कयामत' में आमिर की पत्नी रीना दत्त ने छोटा सा रोल प्ले किया था। आमिर ने उस वक्त रीना से शादी कर ली थी। लेकिन उन्होंने ये बात तक रिवील नहीं की जब तक वो हिट स्टार नहीं बन गए। इसके उलट शाहरुख ने गौरी को हर किसी से मिलवाया।
विज्ञापन

6 of 7
शाहरुख खान
किताब के अनुसार, कई लोगों ने शाहरुख को सलाह दी थी कि वो तब तक शादी ना करें जब तक उनकी फिल्में ‌हिट ना हों। तब शाहरुख ने कहा था, 'मैं फिल्में छोड़ सकता हूं लेकिन शादी नहीं टाल सकता।' शाहरुख ने अपने प्यार को सबके सामने कबूल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहरुख खान
1992 में स्टारडस्ट मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, 'मेरे लिए गौरी सबसे पहले आती है। अगर उसके लिए मुझे फिल्में भी छोड़नी पड़ी तो मैं छोड़ दूंगा। मैं उसके बिना पागल हो जाऊंगा। वो मेरी अमानत है। मैं उसके शरीर से प्यार करता हूं। मैं उसका दीवाना हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें