फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaheed Diwas 2023 Wishes: शहीद दिवस के मौके पर अपनों को भेजें शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार

Thu, 23 Mar 2023 03:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भगत सिंह की पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala
Shaheed Diwas 2023 Wishes Messages Quotes In Hindi: स्वतंत्र भारत की नींव रखने में कई आंदोलनकारियों और क्रांतिकारियों की भूमिका अहम है। इन क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। कई बार जेल गए, अंग्रेजों की प्रताड़ना झेली लेकिन हार नहीं मानी और ब्रिटिश हुकुमत को देश से बाहर निकालने का प्रयास जारी रखा। इन्हीं क्रांतिकारियों में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा है। उन्हें लाहौर षड़यंत्र के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। 24 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी दी जानी थी लेकिन अंग्रेजी हुकूमत उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाने को लेकर भी खौफ में थी कि देशवासी उनके शहीद होने पर आक्रोशित हो जाएंगे। ऐसे में तीनों वीर सपूतों को एक रात पहले ही चुपके से फांसी दे दी गई। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। आज उनकी पुण्यतिथि है। इस दिन को भारत के वीर सपूतों के बलिदान की याद में मनाते हुए शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं। शहीद दिवस के मौके पर जानिए क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार, जो युवाओं में भर देंगे जोश।
विज्ञापन

2 of 5
Bhagat Singh Shaheed Diwas - फोटो : amar ujala
प्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं।

शहीद भगत सिंह 
विज्ञापन

3 of 5
Bhagat Singh - फोटो : Amar Ujala
जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

शहीद भगत सिंह 

4 of 5
Bhagat Singh Shaheed Diwas - फोटो : Amar Ujala
जो भी विकास के लिए खड़ा है उसे हर चीज की आलोचना करनी होगी, उसे आत्मविश्वास करना होगा और उसे चुनौती देनी होगी।

शहीद भगत सिंह 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhagat Singh Shaheed Diwas - फोटो : Amar Ujala
राख का हर कण मेरी गर्मी से गतिमान है।
मैं एक ऐसा पागल हूँ जो जेल में भी आजाद है।

शहीद भगत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें