कलम पकड़ने का तरीका बताएगा व्यक्तित्व पेन या पैंसिल को उंगलियों व अंगूठे की मदद से पकड़ने के तरीके से किसी शख्स के व्यक्तित्व का पता लगा सकते हैं। अगर आप कलम को तर्जनी और अंगूठे के बीच से पकड़ते हैं तो आप नई सोच और बहिर्मुखी व्यक्तित्व के हैं, एक रहस्यमयी व्यक्ति हैं। ऐसे लोग महत्वकांक्षी होते हैं, अक्सर जरूरत से अधिक विश्लेषण करते हैं और अत्यधिक विश्वसनीय होते हैं। ऐसे लोग सामाजिक जीवन का आनंद लेते हैं, नकारात्मक भावनाओं पर समय बर्बाद नहीं करते और क्षमाशील स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक उत्तेजित व जल्दी नाराज हो सकते हैं, बेहद दयालु भी हो होते हैं। तर्जनी उंगली अंगूठे के बगल की होती है, सबसे छोटी कनिष्ठा और उसके बगल वाली अनामिका उंगली होती है। रिलेशनशिप