फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2025 Wishes: सावन सोमवार पर भेजें ये शुभकामनाएं, भोलेनाथ की कृपा बरसेगी आप पर

Mon, 14 Jul 2025 07:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan Somwar 2025 Wishes: आप भी सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करें और अपने परिवार, दोस्त व रिश्तेदारों को इस पर्व का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं भेजें। यहां से सावन सोमवार व्रत के वाॅलपेपर डाउनलोड करके प्रियजनों को भेजें। साथ ही सभी को सोमवार व्रत की शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Sawan Somwar 2025 Wishes: सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा तिथि से हो गई है। यह भगवान शिव को समर्पित पर्व है, जिसमें महीने भर तक शिवभक्त भक्ति और आस्था में डूबे रहते हैं। पुराणों के अनुसार, इसी महीने समुद्र मंथन हुआ था, जिसमें शिवजी ने विषपान करके संसार की रक्षा की। तभी से उन्हें "नीलकंठ" कहा जाने लगा। एक मान्यता ये भी है कि माता पार्वती ने शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए सावन माह में कठोर तप किया था, जिससे प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने माता पार्वती की मनोकामना पूरी की थी। इसलिए इस माह में शिव जी का पूजन विशेष फलदायी माना गया। सावन के सोमवार को व्रत और पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

सावन माह का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को पड़ रहा है। आप भी सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करें और अपने परिवार, दोस्त व रिश्तेदारों को इस पर्व का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं भेजें। यहां से सावन सोमवार व्रत के वाॅलपेपर डाउनलोड करके प्रियजनों को भेजें। साथ ही सभी को सोमवार व्रत की शुभकामनाएं दें।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

भोले के नाम से चलता है,
सावन का ये महीना प्यारा।
हर सोमवार मन में लाना,
श्रद्धा-भक्ति का उजियारा।


सावन सोमवार की शुभकामनाएं


 
विज्ञापन

3 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

हर-हर महादेव के नारे से,
गूंजे ये सावन का समां।
भक्ति में डूबा हर दिल कहे,
भोलेनाथ तुम रहो हमारे संग सदा।


सावन सोमवार की शुभकामनाएं

4 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

ना चाहत है सोने की,
ना मांगू चांदी का हार,
भोले बस इतना वरदान दे,
तेरे नाम से रोशन हो मेरा संसार।


सावन सोमवार की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

5 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

सावन की बारिश में भीगती है धरती,
और भक्तों की आंखों में श्रद्धा झरती।
भोले की भक्ति में सब कुछ भुला देते हैं,
हर सोमवार दिल से उन्हें बुला लेते हैं।


सावन सोमवार की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

त्रिशूल धारी, डमरू वाले,
भोले तेरे भजन निराले।
हर दिल में बस जाए तू,
भक्तों को गले लगा ले।


सावन सोमवार की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मंदिर की घंटी, जल का कलश,
भोले की भक्ति में सुकुन का रस।
करो व्रत, पूजा और ध्यान,
भोलेनाथ देंगे सबको वरदान।


सावन सोमवार की शुभकामनाएं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें