फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WHO Report: नमक के अधिक सेवन से 70 लाख लोगों को जान का जोखिम, जानें नमक खाने के फायदे और नुकसान

Wed, 15 Mar 2023 02:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अधिक नमक सेहत के लिए नुकसानदायक - फोटो : istock
Salt Side Effects: नमक के अधिक सेवन को हानिकारक बताया जाता है। स्वास्थ्य विशेष नमक कम खाने की सलाह देते हैं। नमक को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया कि नमक के अधिक सेवन से कई बीमारियों का जोखिम रहता है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में दावा किया गया कि अगर नमक की उपयोगिता को लोगों के जीवन में कम नहीं किया गया और जरूरी कदम न उठाए गए तो दुनियाभर में लगभग 70 लाख लोग नमक से होने वाली बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा सकते हैं। नमक के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के रोकथाम के लिए दुनियाभर में 14 से 20 मार्च तक विश्व नमक अवेयरनेस वीक मनाता है। डब्ल्यूएचओ ने 2023 तक लोगों के खाने में 30 फीसदी तक नमक करने का लक्ष्य तय किया है। आइए जानते हैं नमक से होने वाली बीमारियों के बारे में और प्रतिदिन व्यक्ति को कितना नमक खाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 7
sugar and salt - फोटो : istock
नमक में पाए जाने वाले तत्व  

डब्ल्यूएचओ ने नमक के अतिरिक्त सेवन को नुकसानदायक बताया है। हालांकि शरीर को नमक की जरूरत भी होती है। नमक में सोडियम और पोटैशियम पाया जाता है। सोडियम शरीर में पानी का सही स्तर बनाता है और ऑक्सीजन व दूसरे पोषक तत्व ऑर्गन तक पहुंचाने में मदद करता है। नमक से तंत्रिका को ऊर्जा भी मिलती है।  
विज्ञापन

3 of 7
नमक के सेवन के फायदे - फोटो : istock
नमक के सेवन के फायदे
  • नमक का सेवन न करने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। इसलिए रक्तचाप को नीचे गिरने से बचाने के लिए नमक जरूरी है।
  • जो लोग नमक का सेवन नहीं करते, उन्हें टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम रहता है।
  • शरीर को नमक की आवश्यकता होती है, इसकी कमी से कमजोरी, उल्टी, ब्रेन या हृदय में सूजन आ सकती है। सूजन के कारण सिरदर्द, कोमा या सीजर्स के अटैक की आशंका रहती है।
  • नमक शरीर के ऑर्गन तक खून की आवश्यकता को पूरा करता है। वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है।

4 of 7
नमक के अधिक सेवन से हृदय रोग का खतरा - फोटो : Instagram
अधिक नमक के सेवन से नुकसान

वैसे तो शरीर को नमक की जरूरत होती है लेकिन नमक का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है। अधिक नमक खाने से बाल झड़ने लगते हैं। किडनी में सूजन आ जाती है। हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और लकवा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नमक के अधिक सेवन से प्यास अधिक लगती है और शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ जाता है, जिससे शरीर में पानी जमा होने लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतिदिन कितना नमक खाएं? - फोटो : pixabay
रोजाना कितना नमक खाना चाहिए?

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, विश्व भर में अधिकतर लोग रोजाना 10.8 ग्राम नमक खा रहे हैं। नमक की यह मात्रा शरीर की जरूरत से कई गुना अधिक है। विशेषज्ञ कहते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना पांच ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए, यानी खाने में एक छोटा चम्मच ही नमक होना चाहिए। इसके अलावा किडनी, डायबिटीज, हृदय रोग के मरीजों के लिए नमक की मात्रा और कम हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक बीमारी के हिसाब से नमक की मात्रा अपनी डाइट में शामिल करें।
विज्ञापन

6 of 7
नमक का सेवन कैसे कम करें - फोटो : Istock
नमक के सेवन को कम कैसे करें?
  • अगर आपको खाने में अधिक नमक के सेवन की आदत है, खाना बनाते समय कम नमक डालें।
  • नमक वाली स्पून को छोटा कर दें, ताकि अधिक नमक के उपयोग की आदत को धीरे-धीरे कम किया जा सके।
  • स्वाद के लिए नमक की जगह नींबू का उपयोग कर सकते हैं।
  • सलाद में ऊपर से नमक न छिड़कें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेंधा नमक - फोटो : Pixabay
आयोडीन नमक और सेंधा नमक में से किसका सेवन बेहतर?

सेंधा नमक बनाते समय कोई केमिकल इस्तेमाल नहीं होता है। सेंधा नमक में 90 से ज्यादा मिनरल्स पाए जाते हैं और इसमें आयोडीन की मात्रा सबसे कम होती है। इसलिए आयोडीन नमक की तुलना में सेंधा नमक का सेवन करना बेहतर विकल्प है। सेंधा नमक गुणकारी होता है, जिससे गले में खराश, शरीर में जमी गंदगी और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। खाने में सेंधा नमक के इस्तेमाल से कब्ज, एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या कम होती है। सर्दी, खांसी, त्वचा संबंधी समस्या, गठिया और डिप्रेशन से बचने के लिए सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। इतने गुण होने के बावजूद भी सेंधा नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

नोट: यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें