मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार अदाकारी से वो लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी-खासी है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर सैफ की पोस्ट को फैंस का काफी प्यार मिलता है, तो वहीं असल जिंदगी में अपने इस फेवरेट एक्टर से लगभग हर कोई मिलना चाहता है। सैफ अली खान अभिनेता तो हैं, लेकिन इसके अलावा वे पटौदी खानदान के वारिस भी हैं। आज सैफ एक आलीशान जिंदगी जीते हैं और उनके पास पटौदी पैलेस भी है। यहां सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बच्चों के संग वक्त भी बिताते हैं। इस पैलेस की खूबसूरती देखते ही बनती है और हर कोई इस पैलेस में रहने की इच्छा रखता है। अगर आपने अब तक इस पैलेस को अंदर से नहीं देखा है, तो हम आपके लिए इस पैलेस की अंदर की तस्वीरें लेकर आएं हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं।