हमारे देश में ही नहीं बल्कि इस पूरी दुनिया में कई ऐसे शख्स हैं, जो अपनी काबलियत, अपने काम के अलावा अपनी दौलत के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे ही एक बिजनेसमैन हैं रोमन अब्रामोविच। दरअसल, ये रूस के अरबपति बिजनेसमैन हैं, जिनके पास किसी चीज की कोई कमी नहीं है। अपने काम और अपनी दौलत को लेकर तो वे अक्सर चर्चा में रहते ही हैं, लेकिन हाल ही में वे चर्चा में तब आए, जब उन्होंने अपने दिग्गज इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी को बेचने की घोषणा की। उनका कहना है कि इस पैसे से यूक्रेन के युद्ध में घायल हुए पीड़ितों की मदद की जाएगी। साल 2003 में खरीदे गए इस क्लब ने 19 ट्रॉफी जीती। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर रोमन अब्रामोविच कितने अमीर हैं? उनकी लाइफस्टाइल कैसी है? उनकी कुल संपत्ति कितनी है आदि? तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में रोमन अब्रामोविच की संपत्ति के बारे में जान सकते हैं...