Republic Day 2023 Wishes: 'सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।' ये महज कहने भर की पंक्ति नहीं, भारत विश्व के तमाम देशों में अपनी संस्कृति, सभ्यता, विरासत, संस्कारों के कारण प्रथम पायदान है। शून्य का आविष्कार भारत में हुआ। भारत से कई दिग्गज उद्योगपति, वैज्ञानिक, डॉक्टर, विशेषज्ञ दुनियाभर में अपना परचम लहरा रहे हैं। भारतीयों के ज्ञान और साहस की पूरी दुनिया में तारीफ की जाती है। भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का भाषण, महात्मा गांधी के अहिंसा का ज्ञान, भारत से निकला योग, ये सभी दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। विश्व भर में लोग भारत को फॉलो कर रहे हैं। लेकिन इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए भारत ने ब्रिटिश हुकूमत से आजादी की जंग लड़ी। भारत में संविधान लागू किया और एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनकर विश्व स्तर पर अपनी पहचान और स्थान बनाया। आज गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था। भारत की उपलब्धियों को हर देशवासी को गर्व करना चाहिए और गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने प्रियजनों, दोस्तों व करीबियों को भी भारतीय होने पर गर्व महसूस कराना चाहिए। गणतंत्र दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेश भेजकर सबको हिंदुस्तानी होने का गौरव महसूस कराएं।